SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Mhow Violence: महू में छतों पर पत्थर, ईंट और बोतल रखने पर बैन, अयोजनों पर भी लगाई रोक

Mhow Violence: महू में छतों पर पत्थर, ईंट और बोतल रखने पर बैन, अयोजनों पर भी लगाई रोक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    महू में सांप्रदायिक फसाद के बाद पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह ने नगरीय सीमा में अलर्ट जारी किया है। इसके तहत छतों पर ईंट-पत्थर और बोतल रखने पर प्रतिबंध लगाया गया है, साथ ही सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाले आयोजनों पर भी रोक लगाई गई है। यह आदेश छह मई तक लागू रहेगा।

 महू में सांप्रदायिक फसाद के बाद नगरीय सीमा में अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह ने आदेश जारी कर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाले आयोजनों पर रोक लगाई है। आयुक्त ने छतों पर ईंट-पत्थर और बोतल रखने पर भी प्रतिबंधित कर दिया है।

पुलिस आयुक्त ने बीएनएस-2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। इसके तहत नगरीय सीमा में सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न करने वाले आयोजन और अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया है। आदेश का उल्लंघन करने पर बीएनएस-2023 की धारा 223 के अंतर्गत दंडनीय कार्रवाई की जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us