SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » Railway Exam Alert: रेलवे बोर्ड ने रोकी पश्चिम मध्य रेलवे की 100 से ज्यादा परीक्षाएं, मार्च में कराई गईं परीक्षाओं के परिणाम पर भी रोक

Railway Exam Alert: रेलवे बोर्ड ने रोकी पश्चिम मध्य रेलवे की 100 से ज्यादा परीक्षाएं, मार्च में कराई गईं परीक्षाओं के परिणाम पर भी रोक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:       रेलवे में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए बुरी खबर है। पश्चिम मध्य रेलवे जोन और जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल में आयोजित होने वाली आगामी परीक्षाओं पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आगामी आदेश तक यह स्थिति बनी रहेगी।
  • कोटा मंडल विभागीय परीक्षा में सामने आई थी गड़बड़ी
  • इसके बाद ही रेलवे बोर्ड ने आगामी परीक्षाएं रद्द की
  • अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक होने थी ये परीक्षाएं

 रेलवे बोर्ड ने पश्चिम मध्य रेलवे जोन और उसके तीनों मंडलों- जबलपुर, भोपाल और कोटा में अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक होने वाली सभी विभागीय परीक्षाओं को रोक दिया है। इससे करीब 100 से ज्यादा आगामी परीक्षाओं और इनमें भरे जाने वाले लगभग एक हजार से ज्यादा पदों पर असर पड़ेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मार्च में हुई विभागीय परीक्षाओं के परिणाम पर भी रोक लगा दी गई है। कोटा मंडल में हुईं विभागीय परीक्षाओं की सीबीआई जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद रेलवे बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।

100 में से 100 अंक पर उठे सवाल

  • पश्चिम मध्य रेलवे जोन के तीनों मंडल में अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के बीच हुई परीक्षाएं भी सवालों के घेरे में आ गई हैं। इंजीनियरिंग, वेलफेयर इंस्पेक्टर, विजिलेंस इंस्पेक्टर और विधि सलाहकार समेत कई पदों के लिए परीक्षाएं हुई थीं।
  • इन्हें जोन और मंडल के पर्सनल विभाग ने ही कराया। परीक्षाओं के परिणामों ने भी कई सवाल खड़े कर दिए, क्योंकि कई उम्मीदवारों को 100 अंक के पेपर में 100 अंक मिले।

naidunia_image

जबलपुर मंडल में मार्च में होने वाली ये परीक्षाएं रद

  • इंजीनियरिंग – जेई- छह पद
  • इंजीनियरिंग- टेक्निकल-ट्रैक मशीन- 17 पद
  • एडमिन-जूनियर क्लर्क- 3 पद
  • ट्रैफिक- गुड्स ट्रेन 348 पद
  • लोको रनिंग- सीएलआई- 28 पद

naidunia_image

अगले आदेश तक रोक

रेलवे बोर्ड के आदेश पर तीनों मंडलों और पश्चिम-मध्य रेल जोन द्वारा ली जाने वाली विभागीय परीक्षाओं पर रोक लगा दी गई है। यह रोक अगले आदेश तक रहेगी। इस पर बोर्ड नई व्यवस्था बना रहा है, जैसे ही यह लागू होगी, विभागीय परीक्षाएं होने लगेंगी। – हर्षित श्रीवास्तव, सीपीआरओ, पश्चिम मध्य रेलवे

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us