SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » इंदौर के नया बसेरा में मर्डर की जमीनी हकीकत:परिजन बोले-यहां इतने अपराधी,कोई बेटी की देने तैयार नहीं, ऐसा है पूर्व मंत्री के इलाके का हाल

इंदौर के नया बसेरा में मर्डर की जमीनी हकीकत:परिजन बोले-यहां इतने अपराधी,कोई बेटी की देने तैयार नहीं, ऐसा है पूर्व मंत्री के इलाके का हाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:     इंदौर के नया बसेरा में रविवार को चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद जुलूस निकाल रहे युवक की पुरानी रंजिश में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दैनिक भास्कर जब पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक महेन्द्र हार्डिया की पांच नंबर विधानसभा में रहने वाले लोगों के बीच हत्या की वजह जानने पहुंचा तो मृतक के परिजनों और रहवासियों ने अलग ही कहानी बयां की।

दरअसल महेश (27) पुत्र शंकर बामनिया को सूरज पुत्र संतोष निवासी नयाबसेरा, आशू उर्फ आशुतोष पुत्र संतोष और राम ने चाकू मार कर हत्या कर दी। महेश नया बसेरा इलाके का रहने वाला था। परिवार ने बताया कि रविवार रात को भारत-न्यूजीलैंड मैच के बाद महेश जुलूस में निकला था। घर से कुछ ही दूरी पर पुरानी रंजिश के चलते सूरज से उसका सामना हो गया। सूरज ने उसकी छाती पर चाकू से हमला कर दिया। महेश के पिता कंस्ट्रक्शन से जुड़े हैं। पुलिस ने देर रात हत्या की जानकारी लगने पर कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है।
एक महिला ने कहा कि इस इलाके में इतना नशा बिकता है, इतने अपराध होते हैं कि लोग यहां अपनी बेटियों की शादी नहीं करते। वे इंदौर के नया बसेरा का नाम सुनते ही रिश्ता करने की बात वहीं की वहीं खतम कर देते हैं। विधायक, अधिकारी और न जाने किन-किन लोगों से शिकायत की पर कुछ नहीं हुआ। बदमाश महिलाओं-युवतियों को आते-जाते कमेंट करते हैं। उनका रास्ता रोक लेते हैं। वे ऐसे अधिकार जमाते हैं जैसे उन्होंने सबकुछ खरीद लिया हो।

दूसरी ओर, जिस युवक की हत्या हुई उसकी मां मरुबाई ने कहा कि अप्रैल-मई में उसकी शादी करने की तैयारी चल रही थी। सोमवार को ही लड़की वालों से यह इलाका छोड़कर दूसरी जगह लड़के-लड़की को मिलाने वाले थे। लेकिन इसके पहले ही उसकी हत्या हो गई।

बेटे के शव को मां करती रही दुलार

बेटे का शव देखकर मां का दर्द छलक पड़ा। वह अपने बेटे के गुनहगारों को फांसी की सजा दिलाने और उनके घरों को तोड़ने की मांग करने लगी। वे पुलिस अधिकारियों से यहीं कहती रही कि मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी पर ही चढ़वाना। मां ने बताया कि आरोपी घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे थे। परिवार के लोगों ने उन्हें मना किया तो हमारे साथ गाली-गलौज करने लगे। बेटे को फोन किया तो वह बर्फानी धाम के पास था। वह घर आया तो आरोपी उसे चाकू मारने लगे। मैं बेटे को बचाने गई तो मुझे भी चोट लग गई। परिवार और आसपास के लोग रोड पर अर्थी रखकर नारेबाजी कर रहे थे। तभी मां बेटे की अर्थी के पास बैठ गए और उसे अपने हाथों से दुलार करने लगी। रोते हुए मां कभी अपने बेटे के चेहरे को छूती तो कभी उसके सीने पर सिर रख कर रोने लगतीI

गुंडागर्दी इतनी की लोग रिपोर्ट लिखवाने में डरते हैं

चक्काजाम के दौरान पुलिस अधिकारियों के सामने एडवोकेट महेंद्र पंचोली ने कहा कि बसेरे में गुंडागर्दी से लोग परेशान हैं। छोटी बच्चियों से लेकर बड़ी महिलाओं तक को कमेंट पास करते हैं। सभी को ऐसे दबाकर रखा है कि उन्होंने पूरे बसेरे पर कब्जा कर रखा है। लोगों को चाकू लेकर चमकाते हैं। ऐसे डराते हैं कि लोग रिपोर्ट लिखवाने में भी डरते हैं। हम चाहते है कि नया बसेरा में गुंडागर्दी खत्म हो।

घटना के पहले मुझे फोन कर कहा झगड़ा हो गया

महेश के बुआ के बेटे गणेश शरद ने बताया कि अप्रैल-मई माह में शादी करने की तैयारी थी। सोमवार को वह लड़की देखने जाने वाला था। रविवार को मैं सनावद गया था। वहां से घर लौट आया था। जब घर के बाहर झगड़ा हुआ तब महेश का फोन आया, बोला आप कहा हो – मैंने कहा घर हूं, तो बोला घर पर झगड़ा हो रहा है। मैंने पूछा तू कहा हैं तो बोला बाहर हूं। मैं गया तब तक वह गाड़ी लेकर घर आ गया था।

थाने के सामने अर्थी रख बोले- कोई रिश्ता नहीं करना चाहता इलाके का नाम सुनकर

घटना के बाद एमवाय में महेश का पीएम हुआ। शव पहले नया बसेरा स्थित घर ले जाया गया। परिवार और आसपास के लोग अर्थी लेकर एमआईजी थाने पहुंच गए। थाने के सामने अर्थी रखी। महेंद्र की परिजन रंजीता पंचोली ने क्षेत्र की स्थिति को लेकर पुलिस अधिकारियों से कहा हमारे बच्चों को लड़कियां कौन देगा। हमारी बेटियों को कौन ले जाएगा। आपस में शादी कराएंगे क्या इनकी ? बसेरे के नाम से ही लोग डरते हैं। रिश्ता लेकर जाते हैं उन्हें पता चलता है बसेरे के हैं, तो कहते हैं वहां मर्डर होते हैं हम नहीं देंगे लड़की। आप जवाब दीजिए। जिन्होंने महेश को मारा ये तो चार ही हैं ऐसे और भी गुंडे हैं बसेरे में।

रंजीता पंचोली ने बताया कि वह महेंद्र की कजिन बुआ है। नया बसेरा में लोग रिश्ता करना पंसद नहीं कर रहे हैं। दो दिन पहले ही महेश की मां खरगोन में लड़की देखने गई थी। इसके पहले भी महेश की सगाई हो चुकी है, लेकिन टूट गई। महेश के लिए 4-5 जगह रिश्ते की बात कर चुके थे।
गुंडा तत्वों पर होगी कार्रवाई

सहायक पुलिस आयुक्त नरेंद्र रावत ने कहा कि हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी पर 307 का प्रकरण भी दर्ज है। आरोपियों पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों का मकान तोड़ने का काम प्रशासन का है। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करती है। हमें आजतक गुंडागर्दी बढ़ने की सूचना नहीं आई थी। लोगों ने बताया कि गुंडागर्दी बढ़ रही तो अब इसे वेरिफाई कराया जा रहा है। गुंडागर्दी में जो नाम आएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। इलाके में शांति बने इसका प्रयास किया जाएगा।

यहां पढ़िए घटनाक्रम से जुड़ी मूल खबर

हत्या के बाद इंदौर के एमआईजी में चक्काजाम:मां का रो-रोकर बुरा हाल; परिजन बोले- बदमाशों ने घरों से निकलना मुश्किल कर दिया
इंदौर के एमआईजी में क्रिकेट मैच के जुलूस के बाद आपसी रंजिश के चलते केटरिंग कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रात में इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि बचाव में मृतक की मां आई थी। उन्हें चाकू हाथ में लगा इसके बाद बेटा बीच में आया। जिसमें बदमाशों ने उसे चाकू मार दिए। दोपहर में पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार के लोगों ने एमआईजी इलाके में चक्काजाम कर दिया। दरअसल महेश (27) पुत्र शंकर बामनिया को सूरज पुत्र संतोष निवासी नयाबसेरा, आशू उर्फ आशुतोष पुत्र संतोष और राम ने चाकू मार कर हत्या कर दी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us