SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Summer in MP: मध्य प्रदेश में तेजी से गर्म हो रहा मौसम का मिजाज… गुजरात से सटे इलाकों में होने लगा लू का अहसास

Summer in MP: मध्य प्रदेश में तेजी से गर्म हो रहा मौसम का मिजाज… गुजरात से सटे इलाकों में होने लगा लू का अहसास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:      मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में होली के बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा। मार्च के पहले हफ्ते में सर्दी ने यूटर्न लिया था, लेकिन अब एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। धार और रतलाम जैसे कुछ शहरों में तो अभी ले लू जैसे हालात नजर आ रहे हैं।
  • अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी
  • धार-रतलाम में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा
  • भोपाल-इंदौर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री

 मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज तेजी से गर्म हो रहा है। खासतौर पर गुजरात से लगे इलाकों में तो भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो गई। सोमवार को सबसे अधिक दिन का तापमान धार और रतलाम में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं शिवपुरी और उज्जैन में 37 डिग्री सेल्सियस और खरगोन व गुना में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। हालांकि पूर्वी इलाकों में दिन में भीषण गर्मी पड़ने लगी हैं, लेकिन वहां अभी रात के न्यूनतम तापमान में वृद्धि नहीं हुई है।

naidunia_image

अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़े

  • मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम व न्यूनतम दोनों तापमान बढ़े हैं। भोपाल और इंदौर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया है।
  • प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में दक्षिण पूर्वी हवाएं आ रही हैं, वहीं पूर्वी इलाकों में उत्तर पूर्वी हवाएं आ रही हैं। हालांकि ईरान के आसपास ऊपरी हवा में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।
  • इसका असर देश के उत्तरी इलाकों पर दिखा, लेकिन प्रदेश में इसका कोई अधिक प्रभाव नहीं होगा। प्रदेश में अगले चौबीस घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में मामूली बढोतरी हो सकती है।

इंदौर: रात में सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा तापमान, पारा 21 डिग्री पार पहुंचा

पूर्वी-दक्षिण पूर्वी दिशा से आने वाली हवाओं ने मौसम का पूरी तरह मिजाज बदल दिया है। मार्च दूसरे सप्ताह से ही रात में गर्मी महसूस होना शुरू हो गई है। पारा 21 डिग्री के पार हो गया है। यह सामान्य से छह डिग्री अधिक है। ऐसा ही हाल दिन में भी देखने को मिल रहा है। जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच चुका है।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले पांच दिनों बाद नजर आएगा। मार्च की शुरुआत होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते पांच दिनों के भीतर अधिकतम तापमान पांच और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री बढ़ गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us