सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल में शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जेल तिराहे पर कार की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। बाइक रीवा से शहडोल की ओर आ रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय युवक ने हेलमेट पहन रखा था।
घटना के बाद शहडोल-रीवा मार्ग पर कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात बहाल किया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा।
थाना प्रभारी अरुण पांडे के मुताबिक, मृतक अनूपपुर जिले का रहने वाला था। वह रीवा में एक गमी कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था।







