सीमा सिंह शहडोल -: नर्मदापुरम के संजय नगर ग्वालटोली में एक दिव्यांग युवक को कार ने टक्कर मार दी। घटना मंगलवार देर रात की है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और चालक की तलाश की जा रही है। घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
- दिव्यांग युवक को कार ने मारी टक्कर, पुलिस ने शुरू की जांच।
- कार चालक की तलाश जारी, नर्मदापुरम पुलिस ने जब्त की कार।
- टक्कर से घायल दिव्यांग युवक का इलाज अस्पताल में जारी है।
संजय नगर ग्वालटोली में रोड किनारे चल रहे दिव्यांग युवक को कार चालक ने टक्कर मार दी। घटना मंगलवार देर रात की है। गुरुवार को घटना का फुटेज सामने आया है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है, चालक की तलाश की जा रही है।
एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि घायल युवक विशाल धौलपुरिया है। वह अपने घर जा रहा था तभी कार ने टक्कर मार दी। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज जारी है। कार चालक की जानकारी जुटाई जा रही है।
इधर… रेत के अवैध खनन और परिवहन पर कार्रवाई की मांग
सिवनीमालवा। तहसील के ग्राम बाबरी के ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर तहसील कार्यालय पहुंच कर मुख्य सचिव खनिज विभाग के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार कीर्ति प्रधान को सौंपा। जिसमें बताया कि सिवनीमालवा में रेत खदानो से अवैध उत्खनन एवं अवैध टोकनों पर रेत बेची जा रही है।
राज्य सरकार द्वारा किसी पावरमेक एवं कम्पनी को नर्मदापुरम क्षेत्र में आने वाली कुछ रेत खदानो से रेत भंडारण एवं वैध रायल्टी पर रेत बचने की अनुमति दी गई है। कंपनी द्वारा सिवनीमालवा क्षेत्र की खदानों पर डंपर पर तो वैध रायल्टी दी जा रही है परंतु ट्रैक्टर ट्रालियो को एक अवैध टोकन देकर रेत बेची जा रही है। जिसका सरकार को कोई कर प्राप्त नहीं होता एवं एक वर्ष से ज्यादा समय से कंपनी द्वारा यह अवैध उत्खनन किया जा रहा है।
जिसकी पूर्व में भी कई शिकायतें ग्रामीणों द्वारा की गई है। जिसका आज तक कोई निराकरण नहीं किया गया। जिससे राजस्व को करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ है। कंपनी को शासन द्वारा जिन रेत खदानों से रेत का उत्खनन एवं भडारण करने की अनुमति दी गई थी अथवा बिना मशीन जितनी मात्रा में उत्खनन करने की अनुमति दी गई थी। इसके अलावा भी कम्पनी द्वारा कई खदानों में मां नर्मदा के अंदर मशीन चलाकर खाई बनाकर उत्खनन किया गया है।
ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी की ज्ञापन पर 7 दिवस के अन्दर जांच कर कंपनी द्वारा अवैध टोकन पर चल रही रेत चोरी को रोका जाए एवं जिन भी खदानों से उत्खनन किया गया है उसका राजस्व विभाग द्वारा सम्पूर्ण सीमांकन किया जाए।
राजस्व को अब तक का जो नुकसान हुआ है वो कंपनी से वसूला जाए। कार्रवाई होने पर हम समस्त ग्रामवासी बाबरी एवं क्षेत्रवासी सिवनी मालवा द्वारा जिला खनिज अधिकारी एवं मुख्य सचिव खनिज विभाग का पुतला दहन एवं चक्का जाम जेसे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी।







