SUBSCRIBE NOW

Home » राजनीति » मोहन यादव की सरकार ने 15 दिनों में दूसरी बार बाजार से उठाया छह हजार करोड़ रुपये का कर्ज

मोहन यादव की सरकार ने 15 दिनों में दूसरी बार बाजार से उठाया छह हजार करोड़ रुपये का कर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:    मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने एक बार फिर से बाजार से कर्ज लिया है। पिछले कुछ समय में राज्‍य सरकार ने कई बार कर्ज लिया है। बार-बार कर्ज लेने से मध्‍य प्रदेश के हर नागरिक पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है।
  1. इस वित्तीय वर्ष में 41 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है सरकार।
  2. राज्य का बजट 3.65 लाख करोड़, चार लाख करोड़ पार हुआ कर्ज।
  3. पिछछे कर्ज के अलावा नया कर्ज मिलाकर हो जाएगा 47 हजार करोड़।

प्रदेश सरकार ने 15 दिनों में दूसरी बार छह हजार करोड़ का कर्ज लिया है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआइएस) से पहले राज्य सरकार ने 18 फरवरी को ही छह हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। अब मंगलवार को रिजर्व बैंक के मुंबई कार्यालय के माध्यम से बाजार से फिर छह हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया है। इस वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार कुल 41 हजार करोड़ रुपये का कर्ज बाजार से ले चुकी है। नया छह हजार करोड़ रुपये का कर्ज मिलाकर यह राशि 47 हजार करोड़ रुपये हो जाएगी। राज्य का बजट 3.65 लाख करोड़ रुपये है लेकिन राज्य पर कर्ज का कुल भार इस समय चार लाख 22 हजार करोड़ रुपये पहुंच गया है। नया कर्ज उठाने के लिए राज्य सरकार ने अपनी आर्थिक स्थिति अच्छी बताई है।

मुफ्तखोरी की योजनाओं को पूरा करने में जा रहा कर्ज का एक बड़ा हिस्सा

  • वर्तमान वित्त वर्ष में राज्य सरकार अगस्त 2024 से अमूमन हर माह नियमित रूप से बाजार से कर्ज उठा रही है।
  • वित्त विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आर्थिक गतिविधियों और विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए कर्ज लिया जा रहा है।
  • यह राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम में निर्धारित सीमा के भीतर है। सरकार राज्य सकल घरेलू उत्पाद के अनुपात में तीन प्रतिशत तक कर्ज ले सकती है।
  • आधा प्रतिशत और कर्ज बिजली सहित अन्य क्षेत्रों में अधोसंरचना सुधार के काम करने पर लिया जा सकता है।
  • राज्य सरकार द्वारा लिए जाने वाले कर्ज का एक बड़ा हिस्सा मुफ्त की योजनाओं को पूरा करने में ही चला जाता है। वर्ष 2024-25 में सरकार 65 हजार करोड़ रुपये तक कर्ज ले सकती है।

वित्तीय वर्ष 24-25 में लिया कर्ज

वर्ष- कर्ज (राशि करोड़ में)

  • 06 अगस्त 2024- 5,000
  • 27 अगस्त 2024- 5,000
  • 24 सितंबर 2024- 5,000
  • 08 अक्टूबर 2024-5,000
  • 26 नवंबर 2024 – 5,000
  • 24 दिसंबर 2024 -5,000
  • 31 दिसंबर 2024 – 5,000
  • 18 फरवरी 2025 -6,0000
  • 4 मार्च 2025- 6,000

कुल – 47 हजार करोड़ रुपये

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us