SUBSCRIBE NOW

Home » राष्ट्रीय » सेक्स वर्कर की कहानी पर बनी अनोरा को 5 ऑस्कर:इनमें बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एक्ट्रेस शामिल; हंगेरियन संघर्ष की कहानी द ब्रूटलिस्ट को 3 अवॉर्ड

सेक्स वर्कर की कहानी पर बनी अनोरा को 5 ऑस्कर:इनमें बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एक्ट्रेस शामिल; हंगेरियन संघर्ष की कहानी द ब्रूटलिस्ट को 3 अवॉर्ड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल –  97वीं ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में 23 कैटेगरी में ऑस्कर विजेताओं का अनाउंसमेंट हो चुका है। फिल्म द ब्रूटलिस्ट के लिए एड्रिअन ब्रॉडी ने बेस्ट एक्टर और फिल्म अनोरा के लिए मिकी मेडिसन ने बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर जीता। इस साल सबसे ज्यादा 5 अवॉर्ड फिल्म अनोरा ने बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में जीते। वहीं दूसरे नंबर पर फिल्म द ब्रूटलिस्ट को 3 अवॉर्ड मिले हैं।

5 ऑस्कर जीतने वाली फिल्म अनोरा एक सेक्स वर्कर की कहानी-

सीन बेकर के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म अनोरा एक रशियन-अमेरिकी सेक्स वर्कर (स्ट्रिपर) पर आधारित है। अनोरा मिखीवा स्ट्रिपर है। एक रशियन बिजनेसमैन का बेटा वान्या भी अमेरिका (ब्रूकलिन, न्यूयॉर्क) पढ़ने आया हुआ है। वान्या को रशियन समझने वाले शख्स की जरूरत है। इसी दौरान अनोरा की मुलाकात वान्या से होती है। वान्या, अनोरा को अपने साथ एक हफ्ता गुजारने के 15 हजार डॉलर देने का कहता है। बाद में वान्या, अनोरा के सामने शादी का प्रस्ताव रख देता है।

कांस फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को पाम डिओर अवॉर्ड मिल चुका है। 21 मई 2024 को रिलीज हुई ये फिल्म 6 मिलियन डॉलर (52 करोड़) में बनी थी, जिसने 41 मिलियन डॉलर (358 करोड़ रुपए) का कलेक्शन किया।

मिकी मेडिसन को अनोरा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।
मिकी मेडिसन को अनोरा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।

द ब्रूटलिस्ट को मिल चुके हैं 3 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड

पीरियड ड्रामा फिल्म द ब्रूटलिस्ट ने इस साल 3 ऑस्कर अवॉर्ड जीते हैं। इससे पहले ये फिल्म 3 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी जीत चुकी है। फिल्म एक हंगेरियन शख्स की कहानी है, जो पलायन कर यूनाइटेड स्टेट पहुंचकर अपने सपनों के लिए संघर्ष करता है।

एड्रिअन ब्रॉडी ने द ब्रूटलिस्ट के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता।
एड्रिअन ब्रॉडी ने द ब्रूटलिस्ट के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता।

नमित मल्होत्रा की DNEG के 3 लोगों को ऑस्कर ड्यूनःपार्ट- 2 के विजुअल इफेक्ट के लिए पॉल लैंबर्ट, स्टीफन जेम्स, रीस साल्कोम्ब और गर्ड नफ्जर ने ऑस्कर जीता है। DNEG के VFX सुपरवाइजर स्टीफन जेम्स और रीस सालकोम्ब ने प्रोडक्शन VFX सुपरवाइजर पॉल लैम्बर्ट और स्पेशल इफेक्ट्स सुपरवाइजर गर्ड नेफ्जर के साथ मिलकर ये बड़ा अवॉर्ड अपने नाम किया है। इस पर DNEG के फाउंडर ने खुशी जाहिर कर कहा, “हमारी टीम के लिए इस साल ‘ड्यून: पार्ट-2’ के विजुअल इफेक्ट्स के लिए ऑस्कर जीतना एक जबरदस्त उपलब्धि है और हमारे सफर में एक और बड़ा माइलस्टोन है। 2011 से अब तक यह हमारा आठवां VFX ऑस्कर है, जो DNEG की क्रिएटिव और टेक्निकल लीडरशिप को साबित करता है।”

बताते चलें कि इससे पहले, DNEG को ‘ड्यून: पार्ट वन’ (2022), ‘टेनेट’ (2021), ‘फर्स्ट मैन’ (2019), ‘ब्लेड रनर 2049’ (2018), ‘एक्स माचिना’ (2016), ‘इंटरस्टेलर’ (2015) और ‘इंसेप्शन’ (2011) के लिए बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का ऑस्कर मिल चुका है।

देखिए ऑस्कर 2025 विनर्स की लिस्ट-बेस्ट एक्टर का ऑस्कर एड्रिअन ब्रॉडी को, फिल्म द ब्रूटलिस्ट ने अब तक जीते 3 अवॉर्ड

द ब्रूटलिस्ट एक्टर एड्रिअन ब्रॉडी ने बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीता है।

फिल्म द ब्रूटलिस्ट को अलग-अलग कैटेगरी में कुल 10 नॉमिनेशन मिले थे, जिनमें से अब तक फिल्म 3 अवॉर्ड जीत चुकी है।

प्रियंका चोपड़ा की अनुजा ऑस्कर से चूकी

लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में प्रियंका चोपड़ा के को-प्रोडक्शन की फिल्म अनुजा नॉमिनेटेड थी। इस कैटेगरी में फिल्म आई एम नॉट ए रोबोट ने अवॉर्ड जीत लिया है।

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म बनी नो अदर लैंड
नो अदर लैंड की टीम ने अवॉर्ड लेते हुए गाजा पर बात की है।
नो अदर लैंड की टीम ने अवॉर्ड लेते हुए गाजा पर बात की है।

विकेड की कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग के लिए पॉल ताजेवेल ने जीता अवॉर्ड

बेस्ट कॉस्ट्यूम का अवॉर्ड जीतने वाले पॉल पहले अश्वेत हैं।
बेस्ट कॉस्ट्यूम का अवॉर्ड जीतने वाले पॉल पहले अश्वेत हैं।

एनिमेटेड फीचर फिल्म कैटेगरी में फ्लो को मिला अवॉर्ड

ऑस्कर 2025 में बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म का ऑस्कर फ्लो को मिला है।

फ्लो के डायरेक्टर ग्लिट्स ने सोशल मीडिया पर ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की है।
फ्लो के डायरेक्टर ग्लिट्स ने सोशल मीडिया पर ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की है।

एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में इन द शैडो ऑफ द साइप्रस को अवॉर्ड मिला है।

कीरन कल्किन को मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर

फिल्म द रियल पेन के लिए एक्टर कीरन कल्किन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर मिला है।

कीरन कल्किन ने इससे पहले ए रियल पेन के लिए गोल्डन ग्लोब और बाफ्टा भी जीता है।
कीरन कल्किन ने इससे पहले ए रियल पेन के लिए गोल्डन ग्लोब और बाफ्टा भी जीता है।
एरियाना ग्रैंड और सिंथिया ने दी ओपनिंग परफॉर्मेंस

एरियाना ग्रैंड और सिंथिया ने फिल्म विकेड के गाने डिफाइनिंग ग्रेविट पर परफॉर्मेंस देकर ऑस्कर सेरेमनी का आगाज किया।

फिल्म विकेड को ऑस्कर में 10 नॉमिनेशन मिले हैं।
फिल्म विकेड को ऑस्कर में 10 नॉमिनेशन मिले हैं।
द ब्रूटलिस्ट एक्टर ने रेड कार्पेट पर किस कर खींचा ध्यान

फिल्म द ब्रूटलिस्ट के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट हुए एक्टर एड्रिअन ब्रोडी ने एक्ट्रेस को रेड कार्पेट पर किस किया है।

रेड कार्पेट पर सेलेब्स के पहुंचने का सिलसिला जारी

सेलेना गोमेज की फिल्म एमीलिया पेरेज को ऑस्कर में 13 नॉमिनेशन मिले हैं।
सेलेना गोमेज की फिल्म एमीलिया पेरेज को ऑस्कर में 13 नॉमिनेशन मिले हैं।
एरियाना ग्रैंड फिल्म विकेड के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।
एरियाना ग्रैंड फिल्म विकेड के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।
जो सलदाना को फिल्म एमीलिया पेरेज के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नॉमिनेशन मिला है।
जो सलदाना को फिल्म एमीलिया पेरेज के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नॉमिनेशन मिला है।
एमा स्टोन को बीते साल फिल्म पुअर थिंग्स के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर मिला था।
एमा स्टोन को बीते साल फिल्म पुअर थिंग्स के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर मिला था।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us