SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » मदन एजेंसी पर नकली सामान बेचने का आरोप:अपोलो कंपनी की शिकायत पर शहडोल पहुंची दिल्ली कोर्ट की टीम ने की छापेमारी

मदन एजेंसी पर नकली सामान बेचने का आरोप:अपोलो कंपनी की शिकायत पर शहडोल पहुंची दिल्ली कोर्ट की टीम ने की छापेमारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल – शहडोल के मदन एजेंसी हार्डवेयर में नकली सामान बेचने के मामले में रविवार को दिल्ली कोर्ट से भेजी गई चार वकीलों की टीम ने छापेमारी की। यह कार्रवाई अपोलो कंपनी की शिकायत पर की गई।

शहडोल के मदन एजेंसी हार्डवेयर में नकली सामान बेचने के मामले में रविवार को दिल्ली कोर्ट से भेजी गई चार वकीलों की टीम ने छापेमारी की। यह कार्रवाई अपोलो कंपनी की शिकायत पर की गई।

अपोलो कंपनी ने दिल्ली कोर्ट में शिकायत की थी कि मदन एजेंसी में उनके नाम पर नकली सामान बेचा जा रहा है। कोर्ट ने इस मामले में चार वकीलों की टीम गठित की। टीम ने शहडोल पहुंचकर पहले स्थानीय थाने में जानकारी दी। फिर पुलिस बल के साथ एजेंसी में पहुंची।

टीम ने जब्त किया नकली सामान

सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर टीम को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई। जांच में टीन शीट और लोहे के रॉड जब्त किए गए हैं। दिल्ली कोर्ट ने टीम के एक सदस्य को नकली सामान जब्त करने का अधिकार दिया है।

टीम ने एजेंसी में नकली सामग्री और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि एजेंसी में नकली सामान बेचा जा रहा था यानहीं।
पुलिस बल के साथ दिल्ली कोर्ट की टीम मदन एजेंसी की जांच कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us