SUBSCRIBE NOW

Home » राजनीति » ‘मुझे टूटी सीट पर बैठाया’… शिवराज सिंह के पोस्ट के बाद AI ने मांगी माफी, कांग्रेस का तंज- बात खुद पर आई तो अंदाजा हुआ

‘मुझे टूटी सीट पर बैठाया’… शिवराज सिंह के पोस्ट के बाद AI ने मांगी माफी, कांग्रेस का तंज- बात खुद पर आई तो अंदाजा हुआ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल    केंद्रीय कृषि मंत्री ने एयर इंडिया की खराब सेवाओं के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर लिखा- मेरी धारणा थी कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एयर इंडिया की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन ये मेरा भ्रम निकला।
  • केंद्रीय मंत्री ने ली थी भोपाल से दिल्ली की फ्लाइट
  • क्रू मेंम्बर्स के सामने भी दर्ज करवाई शिकायत
  • एक्स पर लिखा- सीट खराब थी, तो बुक क्यों की

 मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयर इंडिया की फ्लाइट का अपना अनुभव साझा करते हुए सेवाओं पर सवाल उठाए।

शिवराज सिंह भोपाल से नई दिल्ली की फ्लाइट ली थी, लेकिन उन्हें जो सीट आवंटित हुई, उस पर बैठना कष्टदायक था। मंत्री का एक्स पोस्ट सामने आने के बाद एयर इंडिया ने माफी मांग ली।

शिवराज सिंह ने एक्स पर लिखा पूरा घटनाक्रम

केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर लिखा- ‘आज मुझे भोपाल से दिल्ली आना था, पूसा में किसान मेले का उद्घाटन, कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक और चंडीगढ़ में किसान संगठन के माननीय प्रतिनिधियों से चर्चा करनी है।’

‘मैंने एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक AI436 में टिकट करवाया था, मुझे सीट क्रमांक 8C आवंटित हुई। मैं जाकर सीट पर बैठा, सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी। बैठना तकलीफदायक था।’

‘जब मैंने विमानकर्मियों से पूछा कि खराब सीट थी तो आवंटित क्यों की? उन्होंने बताया कि प्रबंधन को पहले सूचित कर दिया था कि ये सीट ठीक नहीं है, इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए। ऐसी एक नहीं और भी सीटें हैं।’

‘सहयात्रियों ने मुझे बहुत आग्रह किया कि मैं उनसे सीट बदल कर अच्छी सीट पर बैठ जाऊं लेकिन मैं अपने लिए किसी और मित्र को तकलीफ क्यों दूं, मैंने फैसला किया कि मैं इसी सीट पर बैठकर अपनी यात्रा पूरी करूंगा।’

‘मेरी धारणा थी कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एयर इंडिया की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन ये मेरा भ्रम निकला।’

‘मुझे बैठने में कष्ट की चिंता नहीं है लेकिन यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें खराब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है। क्या ये यात्रियों के साथ धोखा नहीं है?’

‘क्या आगे किसी यात्री को ऐसा कष्ट न हो, इसके लिए एयर इंडिया प्रबंधन कदम उठाएगा या यात्रियों की जल्दी पहुंचने की मजबूरी का फायदा उठाता रहेगा।’

शिवराज से पोस्ट पर एयर इंडिया का जवाब

विमानन कंपनी ने लिखा- महोदय, आपको हुई असुविधा के लिए खेद है। हम भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए इस मामले को सावधानीपूर्वक देख रहे हैं। हम आपसे बात करने के अवसर की सराहना करेंगे, कृपया हमें अपना सुविधाजनक समय बताएं।

कांग्रेस को भी मिला मौका, कुंभ को लेकर कसा तंज

यह मामला सामने आने के बाद कांग्रेस महासचिव बीवी श्रीनिवास ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा- ‘मंत्री जी को विमान में टूटी कुर्सी मिलने का दर्द हुआ है।

कुंभ जाने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को इनकी सरकार ट्रेनों में पैर रखने जगह नहीं दे पाई, उसका दर्द नहीं हुआ, इनकी सरकार की नाकामी की वजह से सैकड़ों लोगों के मरने का दर्द नहीं हुआ। बात खुद की कुर्सी पर आई तो एयरलाइंस की लूट का अंदाजा हुआ।’

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us