SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » रतलाम में थाना परिसर में युवक ने खुद को लगा ली आग, हालत गंभीर

रतलाम में थाना परिसर में युवक ने खुद को लगा ली आग, हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल   रतलाम शहर के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र परिसर में एक युवक ने खुद को आग लगा ली, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के अनुसार, 35 वर्षीय अजय पवार उर्फ अजय चोटी ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसके बाद इंदौर रेफर किया गया।
  1. अजय पवार ने पेट्रोल डालकर आग लगाई, पुलिसकर्मियों ने बचाया।
  2. युवक के खिलाफ हत्या का प्रयास और मारपीट के 6 मामले दर्ज।
  3. आजीवन कारावास की सजा में कुछ दिन पहले छूटकर आया था।

 रतलाम शहर के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र परिसर में 35 वर्षीय अजय पवार उर्फ अजय चोटी ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इससे वह बुरी तरह झुलस गया, उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अजय सिंह को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी, कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया है।

पुलिस के अनुसार 6 व 7 सितंबर 2013 की रात ईश्वर नगर क्षेत्र में

ऑटो में आग लगाकर उसके चालक नरेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच की थी, तो पता चला था कि हत्या आरोपित अजय पवार ने की है तथा ऑटो में आग भी उसने लगाई है।

naidunia_image

इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में अजय सिंह पवार को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा वर्ष 2016 में सुनाई थी। कुछ समय पहले वह जेल से छूट कर आया है। उक्त प्रकरण में मुकेश कटारा गवाह था।

9 जनवरी 2025 को अजय व मुकेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। अजय ने मुकेश कटारा और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट करने का प्रकरण दीनदयाल नगर थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। मामला 7 वर्ष से काम की सजा होने से आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई।

naidunia_image

शुक्रवार रात अजय सिंह नशे की हालत में पेट्रोल और माचिस लेकर दीनदयाल नगर थाने पहुंचा और दबाव बनाते हुए मुकेश व उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगा, उसका कहना था कि उन्हें गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन अजय ने बोतल से शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

पहले भी दी थी मरने की धमकी

पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया तथा मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया, जहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। अजय ने 6 फरवरी 2025 तथा 14 फरवरी 2025 को भी नशे की हालत में थाना परिसर में आकर मरने की धमकी दी थी। अजय सिंह के खिलाफ हत्या का प्रयास मारपीट के कुल 6 मामले पंजीबद्ध है। एसपी राकेश खाखा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us