SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » मजदूर ने उतार लिए कपड़े, फिर स्कूल की छत पर दो महिलाओं को बंधक बनाकर करता रहा गंदी हरकत

मजदूर ने उतार लिए कपड़े, फिर स्कूल की छत पर दो महिलाओं को बंधक बनाकर करता रहा गंदी हरकत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल    इंदौर में एक हैरान करने वाली घटना घटी। एक मजदूर ने स्कूल संचालिक और टीचर को बंधक बनाकर अश्लील हरकतें की। आरोपित महिलाओं के साथ दुष्कर्म करना चाहता था। रहवासियों ने महिलाओं की मदद की और आरोपित की पिटाई कर डाली। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।मजदूर ने उतार लिए कपड़े, फिर स्कूल की छत पर दो महिलाओं को बंधक बनाकर करता रहा गंदी हरकतआधे घंटे तक दोनों महिलाओं को धमकाता रहा सिरफिरा, स्कूल संचालिका चकमा देकर भागी और लोगों से मदद मांगी। प्रतीकात्मक तस्वीर

  • आरोपित मजदूर ने स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान काम कराने आया था।
  • इसी दौरान उसकी नीयल बिगड़ गई और दो महिलाओं को बंधक बना लिया।
  • दोनों महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म की कोशिश कीI                                                                                                                                                                                                                                                                       इंदौर शहर के पाश इलाके में शुक्रवार को हैरान करने वाली घटना घटी। एक सिरफिरे ने दो महिलाओं को स्कूल में बंधक बनाकर अश्लील हरकतें की। आरोपित महिलाओं के साथ दुष्कर्म करना चाहता था। रहवासियों ने महिलाओं की मदद की और आरोपित की पिटाई कर डाली। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

एसीपी (जूनी इंदौर) देवेंद्रसिंह धुर्वे के मुताबिक घटना पलसीकर इलाके के स्कूल की है। स्कूल में एक कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। स्कूल संचालिका और एक शिक्षिका तैयारी में जुटी थी। दो दिन पूर्व सजावट के लिए मजदूर को बुलाया था। वह संचालिका और शिक्षिका के काम में हाथ बंटा रहा था।

शाम को आरोपित की नीयत खराब हो गई

गुरुवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी सजावट का काम चल रहा था। शाम करीब सवा पांच बजे आरोपित की नीयत खराब हुई और उसने छत पर दोनों (संचालिका और शिक्षिका) को बंधक बना लिया। उसने महिलाओं को छुआ और संबंध बनाने के लिए। महिलाओं के साथ मारपीट भी की गई।

करीब आधे घंटे तक वह परेशान करता रहा। जैसे-तैसे संचालिका चकमा देकर बाहर निकली और शोर कर लोगों को एकत्र किया। रहवासियों ने आरोपित को पकड़ा पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही डायल-100, रावजी बाजार और जूनी इंदौर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

एसीपी के मुताबिक आरोपित का नाम संदीप शर्मा है। मूलतः विदिशा निवासी संदीप को ठेकेदार बाबूलाल के माध्यम से बुलाया गया था। एसीपी ने बंधक बनाने की घटना का खंडन किया है। उनका दावा है कि आरोपित ने महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें की है। जान से मारने की धमकी देकर गलत तरीके से छुआ है।
 लॉकअप में बेहोशी का बहाना बनाकर सो गया आरोपित

सूचना मिलते ही शिक्षिका ओर संचालिका के वजन भी पहुंच गए। आरोपित को पुलिस के हवाले किया तो वह बेहोशी का बहाना करने लगा। लॉकअप में सो गया। शिक्षिका के पति ने बताया कि आटोपित संभवतः नशे में है। उसने पत्नी को ट्रेप किया था। वह मारपीट कर गलत हरकतें कर रहा था। रहवासियों की मदद से आरोपित को पकड़ा गया है। वह नाम भी ढंग से नहीं बता रहा था।
 पीछे से पकड़ लिया, शोर मचाने पर मुंह दबा दिया

आरोपित के साथ वार्षिक उत्सव की तैयारी रही थी। सफाई के बाद आरोपित संदीप भैयाराम ने छत पर पीछे से पकड़ लिया। शोर करने पर आरोपित ने मुंह दबा दिया। उसे गालियां दीं और मारपीट करने लगा। आरोपित निर्वस्त्र हो गया और जबर्दस्ती करने की कोशिश की। संचालिका ने दौड़कर लोगों से मदद मांगी और फिर आरोपित को पकड़ा। जैसा पीड़िता ने एफआईआर में बयान दर्ज करवाए

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us