SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » नौकरानी ने की थी दो भाइयों के घर चोरी:जमीन में गाड़कर छिपाए थे गहने, पुलिस ने आरोपी से 7 लाख के जेवर बरामद किए

नौकरानी ने की थी दो भाइयों के घर चोरी:जमीन में गाड़कर छिपाए थे गहने, पुलिस ने आरोपी से 7 लाख के जेवर बरामद किए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल   शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र में रहने वाले दो भाइयों के यहां उनकी नौकरानी ने ही चोरी की थी। पुलिस ने नौकरानी रूपा वर्मा से 7 लाख रुपए के जेवर बरामद किए हैं।

दरअसल, बृजेंद्र सिंह और प्रवीण सिंह सगे भाई हैं और आस-पास रहते हैं। दोनों घरों में एक ही तरीके से चोरी हुई थी और अलमारी का ताला भी नहीं टूटा था। चोरी का पता तब चला, जब घर की महिलाओं को एक शादी समारोह में जाने के लिए गहने निकालने थे।

थाना प्रभारी संजय जायसवाल के अनुसार, जांच में पता चला कि दोनों घरों में एक ही नौकरानी काम करती थी। पूछताछ में आरोपी रूपा वर्मा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने चुराए गए जेवरात को अपने घर के पीछे जमीन में गड्डा खोदकर एक बॉक्स में छिपा रखा था। इतना ही नहीं, उसने एक हार को बुढ़ार के एक सोनार के यहां गिरवी भी रख दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us