SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित, स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, जानिए ताजा अपडेट……

मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित, स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, जानिए ताजा अपडेट……

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Maharashtra . 04 Feb 2025 . Saniya Ansari

अधिकारियों ने बताया कि शहर के पास सिग्नलिंग प्रणाली में तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार सुबह मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं।
मुंबई लोकल फाइल फोटो

मुंबई के पास मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर मंगलवार तड़के सिग्नल प्रणाली में खराबी आने की वजह मुंबई लोकल रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी ठाणे जिले में दिवा और मुंब्रा रेलवे स्टेशनों के बीच दक्षिण की ओर जाने वाले धीमे ट्रैक पर सुबह 4.55 बजे हुई सिग्नल समस्या के कारण मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली उपनगरीय ट्रेनें (मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं) कम से कम 15-20 मिनट की देरी से चल रही थीं।

यात्रियों को हुई भारी परेशानी

एक यात्री ने बताया कि लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित होने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सिग्नल प्रणाली में खराबी के कारण मध्य रेलवे की मुख्य लाइन की उपनगरीय रेलगाड़ियों और स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई। एक यात्री ने बताया कि सेवाएं बाधित होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

सिग्नल खराबी को किया गया दूर

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने कहा कि खराबी आने के एक घंटे से अधिक समय बाद सिग्नल सुबह करीब छह बजे सही किया गया। इसके बाद रेल सेवाएं सुचारु रूप से चल रही हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है वे संचालन में सहयोग करें।

 

हर दो मिनट पर मिलेगी लोकलः रेल मंत्री

वहीं, सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुंबई में लोकल ट्रेन के बीच का अंतराल मौजूदा 180 सेकंड (3 मिनट) से घटाकर 120 सेकंड (2 मिनट) किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि वंदे भारत रेक में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक का उपयोग करके स्थानीय ट्रेनों में वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग में सुधार करने के प्रयास भी चल रहे हैं।

 

35 लाख से ज्यादा लोग करते हैं रोजाना सफर

बता दें कि मध्य रेलवे की मुख्य लाइन दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ठाणे में कसारा और रायगढ़ जिले में खोपोली और कर्जत तक है। मध्य रेलवे अपने उपनगरीय रेल नेटवर्क पर प्रतिदिन लगभग 1,800 रेल सेवाएं संचालित करता है। इसकी मुख्य लाइन, हार्बर लाइन, ट्रांस-हार्बर लाइन और बेलापुर-उरण लाइन पर प्रतिदिन 35 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us