Bangladesh . 29 Jan 2025 . Saniya Ansari
बांग्लादेश में तख्त पलट के बाद हिंदु अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और फिर इस मुद्दे पर अंतरिम सरकार की रूखी-सूखी प्रतिक्रिया यूनुस सरकार की मनमानी को दर्शाती है। इसी बीच अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के इस्तीफे और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार रोकने के लिए विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है।

बांग्लादेश में अलपसंख्यक हिंदू समुदाय पर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे है। इसी बीच बांग्लादेश की अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर अत्याचार करने के लिए मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के इस्तीफे की मांग करते हुए बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शनों करने की घोषणा की है।
आवामी लील का पहला बड़ा प्रदर्शन
देखा जाए तो ये प्रदर्शन आवामी लीग पहला बड़ा प्रदर्शन होगा। हालांकि पार्टी के अधिकतर नेता पिछले साल 5 अगस्त को छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध आंदोलन के बाद से या तो गिरफ्तार हो चुके हैं या अंडरग्राऊंड हैं। बता दें कि अवामी लीग ने अपने फेसबुक पेज पर एक बयान जारी किया है जिसमें बताया गया है कि वह 1 फरवरी से सड़कों पर उतरकर हड़ताल और नाकाबंदी कार्यक्रमों के माध्यम से अंतरिम सरकार के इस्तीफे के लिए दबाव बनाएगी।

मांगों के लिए अभियान चलाएगी पार्टी
पुार्टी द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि पार्टी शनिवार से बुधवार तक पर्चे बांटेगी और अपनी मांगों के लिए अभियान चलाएगी। 6 फरवरी को देशभर में विरोध मार्च और रैलियां आयोजित की जाएंगी और 10 फरवरी को प्रदर्शन और रैलियां होंगी। इसके बाद 16 फरवरी को देशभर में नाकेबंदी की जाएगी और 18 फरवरी को पूरे दिन की सख्त हड़ताल होगी।

हसीने के खिलाफ आरोप वापस लेने की मांग
साथ ही पार्टी ने हसीना और अन्य नेताओं के खिलाफ हत्या और अन्य आरोपों को वापस लेने की भी मांग की है, जिन्हें हास्यास्पद मुकदमे करार दिया गया है। गौरतलब है कि पार्टी ने पहले 10 नवंबर को विरोध शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन इसे लागू नहीं कर सकी। अवामी लीग 5 अगस्त के बाद से काफी हद तक निष्क्रिय रही है, जब शेख हसीना विद्रोह के बाद भारत भाग गईं थीं।