SUBSCRIBE NOW

Home » धर्म » महाकुंभ में देवकीनंदन बोले-योगी-मोदी से दक्षिणा लिए बिना नहीं जाएंगे:सेटेलाइट से दिखी कुंभनगरी, अखाड़ों में साधु-संतों ने तलवारें लहराईं

महाकुंभ में देवकीनंदन बोले-योगी-मोदी से दक्षिणा लिए बिना नहीं जाएंगे:सेटेलाइट से दिखी कुंभनगरी, अखाड़ों में साधु-संतों ने तलवारें लहराईं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह,शहडोल-  सेक्टर-17 में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते देवकीनंदन ठाकुर, साथ में (दाहिने) अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज।

महाकुंभ में देवकीनंदन ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- हमारी बहन-बेटियों को स्कूलों में नचाया जा रहा है। हमारी संस्कृति अभी भी आजाद नहीं है। इस बात को आगे बढ़ाने के लिए हमें सनातन बोर्ड चाहिए। योगीजी और मोदीजी इस कुंभ के यजमान हैं और हमारे साथ मौजूद अखाड़ों के पीठाधीश्वर आचार्य हैं। यजमान बढ़िया है तो दक्षिणा भी अच्छी मिलेगी।

उन्होंने कहा- बिना दक्षिणा के यज्ञ पूरा नहीं होती है। हम दक्षिणा के रूप में यजमान (योगी और मोदी) से सनातन बोर्ड का गठन करने की मांग कर रहे हैं। देवकीनंदन ने वक्फ बोर्ड खत्म करने की भी मांग की।

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- 27 जनवरी को सेक्टर-17 में सनातन धर्म संसद में सभी लोग पहुंचें। अगर बैठने की जगह न मिले तो खड़े रहो। खड़े रहने की जगह न मिले तो जाम लगाओ। इतनी ईमानदारी और मजबूती से मांग रखो कि वक्फ बोर्ड है तो सनातन बोर्ड हमें हर हाल में चाहिए। बिना सनातन बोर्ड लिए हम सनातनी कुंभ से वापस नहीं जाएंगे। सभी सनातनी इसी दृढ़संकल्प के साथ 27 जनवरी को सेक्टर-17 पहुंचें।

महाकुंभ का आज 11वां दिन है। सुबह 11 बजे तक 23 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया। ऐसे में 13 जनवरी से आज सुबह तक श्रद्धालुओं के स्नान का आंकड़ा 10 करोड़ पार कर गया। सुबह दिगंबर अनी अखाड़े में साधु-संतों ने करतब दिखाए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस किया। तलवारें लहराईं।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा परिवार के साथ संगम पहुंचे। यहां उन्होंने स्नान किया। वहीं, इसरो ने महाकुंभ की सैटेलाइट से ली गई तस्वीरें शेयर की हैं। ये फोटोज महाकुंभ शुरू होने से पहले की हैं। इसमें परेड ग्राउंड को दिखाया है। शिवालय पार्क की तस्वीरें तीन तारीखों पर ली गई हैं।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने कहा- हमारा एक ही लक्ष्य है, जो भी छोटे मठ और मंदिर हैं, उनको बचाया जाए। सभी मठ और मंदिरों की सुरक्षा की जाए। सनातन बोर्ड वक्फ बोर्ड की तरह कब्जा नहीं करेगा।देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- 27 जनवरी को सेक्टर-17 में सनातन धर्म संसद में सभी लोग पहुंचें। अगर बैठने की जगह न मिले तो खड़े रहो। खड़े रहने की जगह न मिले तो जाम लगाओ। इतनी ईमानदारी और मजबूती से मांग रखो कि वक्फ बोर्ड है तो सनातन बोर्ड हमें हर हाल में चाहिए। बिना सनातन बोर्ड लिए हम सनातनी कुंभ से वापस नहीं जाएंगे। सभी सनातनी इसी दृढ़संकल्प के साथ 27 जनवरी को सेक्टर-17 पहुंचें।

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- हमारी संस्कृति अभी भी आजाद नहीं है। इस बात को आगे बढ़ाने के लिए हमें सनातन बोर्ड चाहिए। योगीजी और मोदीजी इस कुंभ के यजमान हैं और हमारे साथ मौजूद अखाड़ों के पीठाधीश्वर आचार्य हैं। यजमान बढ़िया है तो दक्षिणा भी अच्छी मिलेगी।सुबह दिगंबर अनी अखाड़े में साधु-संतों ने करतब दिखाए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस किया। तलवारें लहराईं।

महंत सनत कुमार ने कहा- भगवान दत्तात्रेय की गुरु परंपरा से पूजा की। इसके बाद भगवान शिव की आरती और भजन किया। यह एकता का प्रतीक है, जो दिखाता है कि भारतीय और पश्चिमी संस्कृतियां एक साथ काम कर सकती हैं। यह दिखाता है कि सनातन धर्म का यही अर्थ है- एकता और सहयोग। इस कुंभ की पवित्र भूमि से मैं सभी युद्धों, विशेष रूप से यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे संघर्षों में शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

महाकुंभ से जुड़ी 3 तस्वीरें

महाकुंभ मेला क्षेत्र का रात का नजारा देखिए, ड्रोन से ली गई इस तस्वीर में शहर जगमगा रहा है।
महाकुंभ मेला क्षेत्र का रात का नजारा देखिए, ड्रोन से ली गई इस तस्वीर में शहर जगमगा रहा है।
नावों से श्रद्धालु स्नान के लिए संगम तक जा रहे हैं।
नावों से श्रद्धालु स्नान के लिए संगम तक जा रहे हैं।
गंगा में स्टीमर पर जल पुलिस, NDRF और गोताखोर तैनात हैं।
गंगा में स्टीमर पर जल पुलिस, NDRF और गोताखोर तैनात हैं।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us