SUBSCRIBE NOW

Home » राजनीति » ‘AAP ही BJP को जितवाती है, हरियाणा-गुजरात देख लो’:संदीप दीक्षित बोले- राहुल से अनबन नहीं, उनके चाहे बिना टिकट नहीं मिलता

‘AAP ही BJP को जितवाती है, हरियाणा-गुजरात देख लो’:संदीप दीक्षित बोले- राहुल से अनबन नहीं, उनके चाहे बिना टिकट नहीं मिलता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह,शहडोल- दिल्ली में चुनाव से पहले कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल से बात करने की कोशिश की थी। वे ऐसी सीटें मांगने लगे कि नेगोशिएशन न हो पाए। केजरीवाल ने सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट उतार दिए।’

‘हरियाणा में भी ऐसा ही हुआ था। वे कांग्रेस को हराने के लिए हरियाणा गए थे। साफ है, कांग्रेस को हराओगे तो BJP जीतेगी। इसी तरह उन्होंने गुजरात, उत्तराखंड और गोवा में भी BJP को जितवाया। आम आदमी पार्टी का काम सिर्फ कांग्रेस का नुकसान करना है।’

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। केजरीवाल ये सीट लगातार तीन बार से जीत रहे हैं। 6 महीने पहले लोकसभा चुनाव कांग्रेस और AAP ने दिल्ली में गठबंधन में रहकर लड़ा था। अब एक-दूसरे के खिलाफ हैं I

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग हैं। कांग्रेस की तरफ से पूर्व CM शीला दीक्षित के बेटे और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित सबसे बड़ा चेहरा हैं। दैनिक भास्कर ने उनसे AAP से गठबंधन टूटने, केजरीवाल पर हमलावर होने, INDIA ब्लॉक के खतरे में पड़ने और कांग्रेस की BJP के साथ सेटिंग के आरोपों पर सवाल पूछे।
सवाल: AAP आरोप लगा रही है कि कांग्रेस की BJP के साथ सेटिंग है, दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं?

जवाब: किसी के पास कुछ कहने को नहीं होता, तो ये लोग ऐसे आरोप लगाते हैं। आम आदमी पार्टी इस सेटिंग की खुद सबसे बड़ी उदाहरण है। हम तो बार-बार गठबंधन के बारे में पूछते हैं। अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि हम अरविंद केजरीवाल से नेगोशिएशन करने गए थे। BJP के साथ कौन सी पार्टी लड़ती है और कौन सी पार्टी BJP का फायदा करवाती है, ये तो जगजाहिर है।

आज तक एक उदाहरण बता दें, जहां आम आदमी पार्टी ने BJP का नुकसान किया हो। अरविंद केजरीवाल के साथ दिक्कत है कि उन्हें दिल्ली के दंगे नहीं दिखते।

कोविड के बारे में पूछा जाता है, तो वे चुप रहते हैं। केजरीवाल BJP की भाषा बोलते हैं। जब-जब मूल मुद्दों पर बात आती है, वे BJP के साथ खड़े दिखते हैं।
सवालः समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव कह रहे हैं कि AAP दिल्ली में कांग्रेस से ज्यादा मजबूत है, इसलिए हम उसे सपोर्ट करेंगे। क्या इससे INDIA ब्लॉक टूट सकता है?

जवाब: INDIA ब्लॉक का राज्यों से कोई लेना-देना नहीं है। वह लोकसभा स्तर का गठबंधन है। महाराष्ट्र और झारखंड जैसे कुछ राज्यों में INDIA ब्लॉक की पार्टियों का पुराना गठबंधन है। वहां हम साथ चुनाव लड़ते हैं।

INDIA ब्लॉक आने के बाद कोई नया गठबंधन नहीं हुआ है। TMC और कांग्रेस दोनों अलायंस में हैं, लेकिन बंगाल में साथ नहीं हैं। ऐसा नहीं है कि INDIA ब्लॉक की सभी पार्टियां सारे चुनाव साथ लड़ती हैं।

अलग-अलग परिस्थितियों में हम राज्य में चुनाव लड़ते हैं। समाजवादी पार्टी को किसे सपोर्ट करना है, वो जानें, उनका काम जाने।

सवाल: आपकी मां शीला दीक्षित की पॉलिटिकल लीगेसी नई दिल्ली सीट से जुड़ी है। ऐसे में आप खुद को कहां देखते हैं?

जवाब: माताजी की लीगेसी तो बहुत बड़ी है। उसे कोई आगे नहीं ले जा सकता। उन्होंने इतने बड़े काम किए हैं कि हर दिल्लीवाले के दिल में वे छाई हुई हैं। हम उनकी लीगेसी आगे बढ़ाने नहीं आए हैं। उन्होंने जहां छोड़ा था, उसके बाद दिल्ली गड्ढे में चली गई।

” हमारी सरकार बनेगी, तो हमारा काम दिल्ली को वापस उस आयाम तक पहुंचाना होगा, जहां शीला जी ने पहुंचाया था। बेहतर दिल्ली बनानी है। हमारे लिए यह बड़ी चुनौती है।

सवाल: ग्राउंड पर लोग कह रहे हैं कि आप सिर्फ चुनाव के वक्त एक्टिव होते हैं?

जवाब: यह एरिया (नई दिल्ली सीट) मेरा नहीं है, तो मैं एक्टिव होकर क्या करता। लोगों को भी थोड़ा समझना चाहिए। अरविंद केजरीवाल के बारे में यह सवाल क्यों नहीं पूछते। अरविंद केजरीवाल तो जीतने के बाद यहां कभी नहीं आए। सवाल उनसे पूछिए, जो यहां के विधायक हैं। जो इस एरिया में राजनीति नहीं करता, उससे यह सवाल पूछना नहीं बनता।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us