SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त:पुलिस को चालक वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया

शहडोल में रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त:पुलिस को चालक वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह,शहडोल-  देवलौंद पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और मालिक अजय द्विवेदी के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल, सुखाड़ रेत जांच नाका के पास से पकड़े गए ट्रैक्टर चालक राम सुशील कोल के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले थे। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह सोन घड़ियाल के पास स्थित नदी से रेत लेकर आया था।

गौरतलब है कि दो दिन पहले भी देव-लौंद पुलिस ने एक अवैध रेत से लदे ट्रैक्टर को जब्त किया था। जिले में अवैध रेत खनन का कारोबार लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनिज विभाग की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन खनिज विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिले के अलग-अलग हिस्सों में दिन-रात अवैध रेत का खनन और परिवहन जारी है, जिससे राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us