SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » नाई की हत्या में दो भाई गिरफ्तार:आरोपी बोले- 12 साल पहले पिता की आत्महत्या का बदला लिया

नाई की हत्या में दो भाई गिरफ्तार:आरोपी बोले- 12 साल पहले पिता की आत्महत्या का बदला लिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह,शहडोल-  शहडोल जिले में एक पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम सामने आया है। सीधी थाना क्षेत्र के मीठी गांव में दो भाइयों ने एक नाई की हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जड़ में 12 साल पुरानी दर्दनाक कहानी है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि नाई चोखेलाल का उनकी मां से अवैध संबंध था। इससे आहत होकर उनके पिता ने 12 साल पहले आत्महत्या कर ली थी, लेकिन इसके बाद भी चोखेलाल का उनकी मां से संपर्क जारी रहा, तब से दोनों भाइयों के मन में बदले की आग सुलग रही थी।

आरोपी आरिफ और शाकिर ने वयस्क होने के बाद मौका देखकर चोखेलाल पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हत्या के बाद शव को बाइक पर लादकर 8 किलोमीटर दूर जंगल की झाड़ियों में फेंक दिया। सीधी थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा के अनुसार, दोनों आरोपियों को एक की ससुराल से गिरफ्तार किया गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us