SUBSCRIBE NOW

Home » व्यापार » MP की 7वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव:सीएम ने दीप जलाकर किया उद्घाटन, 30 हजार करोड़ के प्रस्तावों पर चर्चा होगी

MP की 7वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव:सीएम ने दीप जलाकर किया उद्घाटन, 30 हजार करोड़ के प्रस्तावों पर चर्चा होगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह,शहडोल-  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल में हो रही 7वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का दीप जलाकर उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह ने कहा- मध्यप्रदेश की कई विशेषताएं हैं। यहां निवेश से संबंधित सभी सेक्टर्स की पॉलिसी बहुत अच्छी है। साइबर तहसील का भी फायदा उद्योगों को मिलता है। डीम्ड अप्रूवल की सुविधा हम मध्यप्रदेश में दे रहे हैं। जन विश्वास बिल लाने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य बना है।

कॉन्क्लेव के लिए पांच हजार निवेशकों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। सीएम यहां उद्योगपतियों से वन टू वन चर्चा करेंगे। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से लगभग 40 से ज्यादा बड़े उद्योगपति शहडोल पहुंचे हैं। स्थानीय निवेशक भी शामिल हो रहे हैं।

खनिज, सौर ऊर्जा और पर्यटन में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा

शहडोल के इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 30 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। विशेष रूप से खनिज उद्योग, सौर ऊर्जा और पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर बातचीत होगी। कॉन्क्लेव में एसीसी सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट और रिलायंस इंडस्ट्री के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us