SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी देने का आरोपी पकड़ा गया, 12वीं कक्षा का है छात्र….

दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी देने का आरोपी पकड़ा गया, 12वीं कक्षा का है छात्र….

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Delhi . 10 Jan 2025 . Saniya Ansari

दिल्ली पुलिस ने स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। हैरानी की बात ये है कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 12वीं कक्षा के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। स्कूल थ्रेट मेल मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि ये थ्रेट मेल 12वीं कक्षा के एक छात्र ने किया था। जानकारी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए छात्र ने 23 स्कूलों को थ्रेट मेल किया था।

23 स्कूलों को थ्रेट मेल किया

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि स्कूलों को थ्रेट मेल भेजने वाले आरोपी 12वीं के छात्र ने कुल 23 स्कूलों को थ्रेट मेल किया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह इससे पहले भी कई स्कूलों को थ्रेट मेल कर चुका है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि पुलिस प्रेस कांफ्रेंस करेगी और इस मामले में अधिक जानकारी देगी।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us