SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » एक-एक कर 28 कबूतरों का गला घोंट डाला, दुश्मनी का बदला लेने पड़ोसी ने की वारदात…..

एक-एक कर 28 कबूतरों का गला घोंट डाला, दुश्मनी का बदला लेने पड़ोसी ने की वारदात…..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Madhya Pradesh . 10 Jan 2025 . Saniya Ansari

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने पड़ोसी महिला से दुश्मनी निकालने के लिए उसके 28 कबूतरों की हत्या कर दी। यह घटना सिंधिया नगर स्थित सरकारी मल्टी में हुई।
एक-एक कर 28 कबूतरों का गला घोंट डाला, दुश्मनी का बदला लेने पड़ोसी ने की वारदात

बेजुबान कबूतरों की हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली महिला से दुश्मनी निकालने के लिए बेजुबानों की ही हत्या कर डाली। उसने एक-एक कर 28 कबूतरों का गला घोंट डाला।

जब महिला को रात में कबूतरों की आवाज सुनाई दी, तब वह दौड़कर पहुंची। यहां पड़ोसी नजर आया। यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने कबूतरों को मारने वाले युवक पर एफआईआर दर्ज कर ली है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

 

मोइन ने भी कबूतर पाल रखे हैं

यूनिवर्सिटी थाना प्रभारी उपेंद्र छारी ने बताया कि सिंधिया नगर स्थित सरकारी मल्टी में रहने वाली काजल राय ने कबूतर पाल रखे हैं। उनके पास ही में मोइन खान रहता है। उसने भी कबूतर पाल रखे हैं।

 

महिला को देख मोइन भाग गया

बीती रात उसने काजल राय द्वारा पाले गए कबूतरों की हत्या कर दी। उसने 28 कबूतरों की जान ले ली। जब काजल को आवाज आई तो वह पहुंची, महिला को देख मोइन भाग गया।

 

महिला ने रात में ही दर्ज कराई एफआईआर

रात में ही एफआईआर दर्ज कराई। मोइन का काजल से झगड़ा चल रहा है। इसी के चलते उसने काजल के कबूतरों को मारकर दुश्मनी निकाली।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us