SUBSCRIBE NOW

Home » ई पेपर » Anuppur News: अनूपपुर के पूर्व विधायक का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार…..

Anuppur News: अनूपपुर के पूर्व विधायक का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार…..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Madhya Pradesh . 30 Dec 2024 . Saniya Ansari

अनूपपुर के पूर्व विधायक एवं वर्तमान में बिजुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता जुगल किशोर गुप्ता (82) का शनिवार शाम 8:00 बजे इलाज के दौरान बिलासपुर के चिकित्सालय में निधन हो गया। गुप्ता वर्ष 1977 में अनूपपुर के विधायक निर्वाचित हुए थे। वे आपातकाल के दौरान 19 महीने जेल में भी बंद किए गए थे। इसके साथ ही बीते लगभग 40 वर्षों से वह शहडोल तथा कोतमा क्षेत्र में अधिवक्ता का कार्य कर रहे थे।

पूर्व विधायक जुगल किशोर गुप्ता को बिजुरी स्थित उनके निजी भूमि पर अंतिम विदाई दी गई। जहां पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस ने पूरे सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी। इसके साथ ही कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल एवं नायब तहसीलदार बिजुरी राजेंद्र पनिका ने उनके शव पर तिरंगे को लपेटकर उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
पूर्व विधायक जुगल किशोर गुप्ता का निधन होने पर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। बिजुरी में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल एवं नायब तहसीलदार राजेंद्र दास पनिका सहित भाजपा के पार्टी पदाधिकारी एवं नगर वासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आपातकाल में जेल में कटे थे 19 महीने
पूर्व विधायक जुगल किशोर गुप्ता आपातकाल के दौरान 19 महीने जेल में बंद थे। युवावस्था से ही वे जनसंघ के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में थे, जिसके कारण आपातकाल के दौरान उन्हें भी जेल में बंद कर दिया गया था। इसके बाद जेल से रिहा होने के पश्चात हुए चुनाव में अनूपपुर से उन्हें जनसंघ का उम्मीदवार बनाया गया और इस निर्वाचन में वह अनूपपुर विधायक बने थे। वर्तमान समय में काफी दिनों से वह बीमार थे, जिसके कारण वकालत का कार्य भी बीते लगभग एक वर्ष से उन्होंने बंद कर दिया था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us