SUBSCRIBE NOW

Home » bollywood » Entertainment: रिलीज के 24 घंटे में Sikandar के टीजर ने मचाया धमाल, पुष्पा 2 को पछाड़ नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड

Entertainment: रिलीज के 24 घंटे में Sikandar के टीजर ने मचाया धमाल, पुष्पा 2 को पछाड़ नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Entertainment . 30 Dec 2024 . Saniya Ansari

सलमान खान की आने वाली फिल्म सिकंदर के टीजर ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। यह नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है और फैंस जमकर इसकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। उनकी हर आने वाली फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। सभी एक्टर की एक्टिंग और एक्शन अवतार को देखने के लिए बेताब रहते हैं। साल में एक न एक फिल्म सलमान खान की ऐसी आती ही है, जो लोगों का दिल जीत लेती है।

साल 2025 में एक बार फिर सलमान दर्शकों को अपना एक्शन अवतार दिखाने वाले हैं। हाल ही में उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ का दमदार टीजर रिलीज किया गया है। एक्टर के बर्थडे के दूसरे दिन यह टीजर रिलीज हुआ जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। भाईजान इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देने वाले हैं और टीजर में इसकी झलक साफ तौर पर दिख रही है। वीडियो देखने के बाद लोग इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं, लेकिन इसने यूट्यूब पर बवाल मचा दिया है और नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।

Sikandar Teaser: Get Ready For The Madness As It's Salman Khan Vs The Bad  Guys

सिकंदर ने पुष्पा 2 को दी पटखनी (Sikandar)

‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है। इसे अब तक 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये आंकड़ा लगातार बढ़ता चला जा रहा है और टीजर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। इसी के साथ ‘सिकंदर’ ने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ‘पुष्पा 2’ को 24 घंटे के अंदर 39.3 मिलियन व्यूज मिले थे। अब ‘सिकंदर’ ने पुष्पा को पीछा छोड़ दिया है। टीजर से जबरदस्त धमाल मचाने वाली इस फिल्म की कहानी दर्शकों को कितनी पसंद आती है ये आने वाला समय बताएगा।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us