SUBSCRIBE NOW

Home » राजनीति » राजनाथ बोले- सुरक्षा मामले में भारत भाग्यशाली नहीं:दुश्मन अंदर भी हैं, बाहर भी, उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखना जरूरी

राजनाथ बोले- सुरक्षा मामले में भारत भाग्यशाली नहीं:दुश्मन अंदर भी हैं, बाहर भी, उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखना जरूरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह- शहडोल ,
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को मध्य प्रदेश स्थित महू छावनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बंदूक लेकर तस्वीर खिंचवाई। - Dainik Bhaskar
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को मध्य प्रदेश स्थित महू छावनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बंदूक लेकर तस्वीर खिंचवाई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, सुरक्षा के मोर्चे पर भारत बहुत भाग्यशाली देश नहीं है। हमारी सेना उत्तरी और पश्चिमी सीमा लगातार चुनौतियों का सामना कर रही है। हम शांत, बेफिक्र होकर नहीं बैठ सकते। हमारे दुश्मन, चाहे अंदर हों या बाहर, वे हमेशा एक्टिव रहते हैं।

राजनाथ ने आगे कहा कि इन परिस्थितियों में, हमें उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखनी चाहिए। उनके खिलाफ सही समय पर बेहतर और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

रक्षा मंत्री ने ये बातें मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सेना के जवानों को संबोधित करते हुए कहीं। राजनाथ महू छावनी में दो दिन के दौरे पर आए हैं। आज दौरे का दूसरा दिन है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us