SUBSCRIBE NOW

Home » weather » Delhi Weather : दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला शुरू, तापमान में भारी गिरावट, कल ऐसा रहेगा मौसम…

Delhi Weather : दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला शुरू, तापमान में भारी गिरावट, कल ऐसा रहेगा मौसम…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Delhi/Weather . 27 Dec 2024 . Saniya Ansari

दिल्ली एनसीआर में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है. सुबह के 4 बजे से ही लगातार बारिश हो रही है. यही नहीं अगले दो घंटे के अंदर तेज बारिश दिल्ली के कई हिस्सों में होने का पूर्वानुमान दिल्ली मौसम केंद्र ने जारी किया है. दिल्ली मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक शशिकांत मिश्रा ने बताया कि दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से आज और कल यानी शुक्रवार और शनिवार को बारिश होती रहेगी. बारिश का सिलसिला न सिर्फ दिल्ली बल्कि नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव तक जारी रहेगा. आज और कल दिल्ली मौसम केंद्र की ओर से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Delhi current weather and temperature now| Delhi weather today: Know about  Delhi-NCR weather forecast as dust storm, rain lash region | India News

वहीं उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर से लेकर 29 दिसंबर तक पूरे दिल्ली एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यह येलो अलर्ट घने कोहरे का है. खास तौर पर रात और शाम के वक्त अगर लोग यात्रा कर रहे हैं तो बेहद सावधानी बरतें. फिलहाल आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर में अगले दो घंटे में तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है, जबकि सुबह से ही रुक-रुक कर हल्की बारिश हो भी रही है. बारिश की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का भी पूर्वानुमान दिल्ली मौसम केंद्र ने जारी किया है. फिलहाल दिल्ली मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है. दो दिन की लगातार बारिश के बाद तापमान में और गिरावट हो सकती है.

 

ऐसा रहेगा आज दिल्ली एनसीआर का तापमान 

शहर  तापमान (अधिकतम/न्यूनतम) AQI
दिल्ली 20/12 413
नोएडा 19/13 252
गाजियाबाद 19/13 308
गुड़गांव 20/14 255
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us