SUBSCRIBE NOW

Home » ई पेपर » महिला सम्मान योजना और संजीवनी स्कीम पर अखबारों में गलत विज्ञापन वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाईः आतिशी….

महिला सम्मान योजना और संजीवनी स्कीम पर अखबारों में गलत विज्ञापन वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाईः आतिशी….

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Delhi . 25 Dec 2024 . Saniya Ansari

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया कि अभी हाल में ही सीबीआई और ईडी के अधिकारियों के बीच गुप्त मीटिंग हुई। उन्होंने कहा कि सूत्रों ने बताया है कि आम आदमी पार्टी के सीनियर नेताओं के घरों पर छापेमारी की जाएगी।
प्रेस कांफ्रेंस करते केजरीवाल और आतिशी

दिल्ली में महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच तलवारें खिंच गई हैं। इस बीच सीएम आतिशी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि बीजेपी ने अधिकारियों पर दवाब बनाकर ये सूचना निकाली है। दोषी अधिकारियों के ऊपर करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो हमने घोषणाएं की हैं उससे संबंधित कैबिनेट में मंजूरी भी मिल चुकी है।

सीएम आतिशी ने कहा कि फ्री बस सेवा को बंद कराने के लिए मुझे फर्जी केस में गिरफ्तार करना चाहते हैं। लेकिन मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा यकीन हैं। पहले भी हमारे तमाम नेताओं को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन सबको बेल मिली।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us