SUBSCRIBE NOW

Home » ई पेपर » MP में 18 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का हुआ ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली है पोस्टिंग….

MP में 18 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का हुआ ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली है पोस्टिंग….

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Madhya Pradesh . 29 Nov 2024 . Saniya Ansari

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 18 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का ट्रांसफर किया है.आइए जानते हैं किस जज को कहां पोस्टिंग मिली है.

 

Madhya Pradesh High Court building in Jabalpur, India. | Flickr

 

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश के 18 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का ट्रांसफर किया है. इनमें सात जजों के ट्रांसफर फैमिली कोर्ट के खाली पदों पर हुए हैं. इसके लिए बुधवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं.

 

इनका हुआ तबादला 

पन्ना के द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अयाज मोहम्मद को जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश इंदौर, मध्य प्रदेश राज्य वक्फ ट्रिब्यूनल, भोपाल के अध्यक्ष  नवीर अहमद खान को जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदा नियुक्त किया गया. इंदौर की जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेखा मिश्रा  का विदिशा ट्रांसफर किया गया है.

इनका भी हुआ ट्रांसफर

इसी प्रकार शिवलाल केवट को सांवर (इंदौर) से  जैसिंहनगर (शहडोल),जावरा (रतलाम) की अतिरिक्त न्यायाधीश प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश उषा तिवारी को नसरुल्लागंज (सीहोर) उमेश कुमार पटेल, द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, अस्था (सीहोर) को जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, इंदौर बनाया गया है. कपिल सोनी, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, खरगोन (मंडलेश्वर) से जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, ग्वालियर बनाया गया है. श्वेता तिवारी को जबलपुर  जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के प्रभार के साथ रतलाम भेजा गया है. विजय कुमार पांडेय सिरोंज (विदिशा)के जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बनाए गए हैं

 

कुटुम्ब न्यायालय में इनकी हुई पदस्थापना

इसी तरह कुटुम्ब न्यायालय के सात रिक्त पदों पर प्रधान न्यायाधीशों की पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है. इसके अंतर्गत रामा जयंत मित्तल, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी (पीए) अधिनियम, सीधी अब माया विश्वालाल की जगह फैमिली कोर्ट इंदौर की अतिरिक्त प्रिंसिपल जज होंगी. मनोज कुमार लढिया, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, निवास, जिला मंडला अब फैमिली कोर्ट अनूपपुर के प्रिंसिपल जज होंगे.अरविंद कुमार (जैन) जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश छतरपुर को फैमिली कोर्ट रायसेन का प्रिंसिपल जज बनाया गया है.अरुण प्रताप सिंह, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जबलपुर अब फैमिली कोर्ट उमरिया के प्रिंसिपल जज होंगे. इसा प्रकार अवधेश कुमार (गुप्ता), प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, डिंडोरी अब  शाजापुर फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज होंगे. मुन्नालाल राठौर को जिला सेशन जज निवारी टीकमगढ़ से डिंडोरी फैमिली कोर्ट का प्रिंसिपल जज बनाया गया है.

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us