SUBSCRIBE NOW

Home » ई पेपर » Rapist Found Dead At Victim Home: ये क्या…दुष्कर्म पीड़िता के घर मिला रेपिस्ट की शव? सिर खुजाने लगी शिवपुरी पुलिस!

Rapist Found Dead At Victim Home: ये क्या…दुष्कर्म पीड़िता के घर मिला रेपिस्ट की शव? सिर खुजाने लगी शिवपुरी पुलिस!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Madhya Pradesh . 19 Nov 2024 . Saniya Ansari

रेप पीड़िता के घर में कथित रेपिस्ट की लाश बरामद होने से शिवपुरी पुलिस ही नहीं, स्थानीय लोग भी सदमे में हैं. मौका-ए-वारदात से बरामद हुई लाश के बाद पुलिस ने रेप पीड़िता समेत 6 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है और मामले की नए सिरे से पड़ताल शुरू कर दी है.

 

Rapist Found Dead At Victim Home: ये क्या...दुष्कर्म पीड़िता के घर मिला  रेपिस्ट की शव? सिर खुजाने लगी शिवपुरी पुलिस! | The rapist's body found  hanging from a noose in the rape

 

 

शिवपुरी जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया जब एक लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी को ढूंढ रही पुलिस को उसकी लाश दुष्कर्म पीड़िता के घर में फंदे से लटकती हुई मिली. यह नजारा देख पुलिस का माथा भी चकरा गया. दुष्कर्म आरोपी लाश पीड़िता के घर में बरामद से जांच उलटी पड़ गई है.

रेप पीड़िता के घर में कथित रेपिस्ट की लाश बरामद होने से शिवपुरी पुलिस ही नहीं, स्थानीय लोग भी सदमे में हैं. मौका-ए-वारदात से बरामद हुई लाश के बाद पुलिस ने रेप पीड़िता समेत 6 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है और मामले की नए सिरे से पड़ताल शुरू कर दी है.

रेप पीड़िता के घर बलात्कारी की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप

रिपोर्ट के मुताबिक रेप पीड़िता के घर कथित बलात्कारी की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप है. कथित बलात्कारी युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रेप पीड़िता और उसके परिवार ने मिलकर मृतक की हत्या अंजाम दिया है. परिवार के मुताबिक मृत मिला युवक घर से खेत के लिए निकला था और पीड़िता के घर उसकी लाश बरामद की गई.

 

पीड़िता ने मृतक पर लगाया था रेप का आरोप, चल रहा था ट्रायल

दरअसल, जिले की बदरवास तहसील अंतर्गत बरोखड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय मृतक बृजेश रविवार को अपने घर से खेत के लिए रवाना हुआ था, लेकिन खेत पहुंचने से पहले ही गायब हो गया और उसकी लाश रेप पीड़िता के घर मिली. करीब एक साल पहले उसी रेप पीड़िता ने मृतक पर बलात्कार का आरोप लगाया था, जिसका ट्रायल आज भी कोर्ट में चल रहा है.

दुष्कर्म आरोपी बृजेश का केस अंजाम तक पहुंचता, इससे पहले आरोपी की मौत ने रेप पीड़िता और उसके परिवार को संदेह में डाल दिया है. इससे केस ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. शिवपुरी पुलिस ने केस में आए नए डवलपमेंट के बाद नए सिरे में जांच में जुट गई है.

रेप पीड़िता के घर आरोपी की मौत ने संदेह में आया पूरा केस

गौरतलब है दुष्कर्म के आरोपी बृजेश का केस अंजाम तक पहुंचता, इससे पहले हुई आरोपी की मौत ने रेप पीड़िता और उसके परिवार को संदेह में डाल दिया है. बलात्कार पीड़िता के घर मिली बृजेश की लाश ने केस ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. शिवपुरी पुलिस नए डवलपमेंट को लेकर जांच की कार्रवाई में जुट गई है.

 

बड़ा सवाल, पीड़िता के घर कैसे पहुंचा कथित रेपिस्ट?

मामले की जांच कर रही शिवपुरी पुलिस के लिए अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर मृतक बृजेश धाकड़ रेप पीड़िता के घर कैसे पहुंचा? क्योंकि पुलिस ने उसी घर से उसकी लाश बरामद की है. मामले पर पुलिस का कहना है कि वो मामले की पड़ताल के बाद ही कुछ कह सकती है. फिलहाल, पुलिस बदलते घटनाक्रम की छानबीन में जुटी है.

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us