Technology . 14 Nov 2024 . Saniya Ansari
नया समर्टफोने खरीदने की प्लानिंग में है, तो साल 2025 में आपको ज़्यादा पैसे खर्च करने होंगे। AI फीचर्स की बढ़ती मांग की वजह से कंपनियों को हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों ही फ्रंट पर ज़्यादा निवेश करना पड़ रहा है। इसकी वजह से स्मार्टफोन्स की कीमतों में भी इज़ाफ़ा होगा, जिसका असर कन्जुमेरस पर पढ़ेगा।

साल 2024 अपने अंतिम महीने दिसंबर की ओर बढ़ रहा है। जल्द ही दिसंबर आ जायगा और फिर नया की तैयारी शुरू। साल 2024 में AI फीचर्स वाले मोबाइल्स चर्चा में रहे है, लेकिन ये टेक्नोलॉजी कुछ ही फ़ोन्स तक सिमित रही है। साल 2025 में हमें नई टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है।
हालाँकि, अगले साल एक स्मार्टफोन खरीदने के लिए कंस्यूमर्स को इस साल के मुकाबले ज़्यादा पैसे खर्च करने होंगे। इसकी कई वजह है। एडवांस कंपोनेंट्स की कीमतों में इज़ाफ़ा, 5G टेक्नोलॉजी पर मार्किट का शिफ्ट होना और AI जैसे फीचर्स की वजह से फोन्स की कीमते बढ़ेगी।
कॉउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन्स का ग्लोबल एवरेज सेल्लिंग प्राइस साल 2024 में 3 परसेंट और 2025 में 5 परसेंट तक बढ़ जायगा। इसकी एक प्रमुख वजह प्रीमियम स्मार्टफोन्स की डिमांड बढ़ना है, जो पावरफुल प्रोसेसर, दमदार कैमरा और AI जैसे फीचर्स के साथ आ रहे है।
AI का बढ़ता फ्रेंज पढ़ेगा महंगा
जनरेटिवे AI का स्मार्टफोन्स में इंटीग्रेशन तेज़ी से हो रहा है। इस फीचर के जुड़ते ही स्मार्टफोन्स प्रीमीयम हो जा रहे है। चूँकि, कंस्यूमर्स जनरतिवे AI जैसे फीचर्स पसंद कढ़े है। इसलिए स्मार्टफोन मनिफेक्टर्स ऐसे प्रोसेसर बनाने में निवेश कर रहे है जो बेहतर CPU , NPU और GPU कपाबिलिटी के साथ आते है।







