SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Jaunpur Murder Case: बेटे का कलम किया सिर गोद में लेकर तड़पती रही मां, जौनपुर की ये वारदात दहला देगी…..

Jaunpur Murder Case: बेटे का कलम किया सिर गोद में लेकर तड़पती रही मां, जौनपुर की ये वारदात दहला देगी…..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Uttar Pradesh . 05 Nov 2024 . Saniya Ansari

जौनपुर के डीएम दिनेश चंद्र ने कहा, यह जघन्य अपराध है और इस अपराध को जिसने भी अंजाम दिया है उसको कठोर से कठोर दंड दिया जाएगा. साथ ही जो इनको उकसाने वाले लोग हैं उनको भी दंड दिया जाएगा.

 

Jaunpur Murder Case: बेटे का कलम किया सिर गोद में लेकर तड़पती रही मां, जौनपुर की ये वारदात दहला देगी

 

 

 यूपी के जौनपुर से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आई. वहां जमीन विवाद को लेकर एक ताइक्वांडो खिलाड़ी की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी गई. इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही भागे-भागे लोग वहां पहुंचे. लोगों की इतनी भीड़ इकट्ठा हो गई कि हालात बेकाबू होते गए. परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें मां अपने बेटे का सिर गोद में लेकर बिलख रही है. इस दृश्य को देखकर लोगों की आंखें भर आईं.

 घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जिसकी खबर मिलते ही इलाके के डीएम और एसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. बताया गया कि जमीन विवाद में पड़ोस में ही रहने वाले एक शख्स ने ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की उस समय हत्या कर दी, जब वो अपने घर के बाहर दातून कर रहा था. आरोपी तलवार लेकर वहां पहुंचा और उसकी गर्दन पर वार कर सिर को धड़ से अलग कर दिया.

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us