SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » Salman Khan: ‘मंदिर जाकर माफी मांगो या पांच करोड़ दो’, बिश्नोई गैंग की सलमान खान को धमकी; पुलिस को आया मैसेज…

Salman Khan: ‘मंदिर जाकर माफी मांगो या पांच करोड़ दो’, बिश्नोई गैंग की सलमान खान को धमकी; पुलिस को आया मैसेज…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Salman Khan . 05 Nov 2024 . Saniya Ansari

पिछले हफ्ते 30 अक्तूबर को मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल को सलमान खान के खिलाफ इसी तरह की धमकी मिली थी। तब सलमान से दो करोड़ रुपये की मांग की गई थी।

सलमान खान न्यूज | Salman Khan News | Salman Khan Latest News | Salman Khan  Dabangg Tour | Salman Khan New Movie | Salman Khan Bigg Boss 18 | Salman  Khan News

 

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक धमकी भरा संदेश भेजा गया है। इसमें सलमान खान से मंदिर जाकर माफी मांगने और पांच करोड़ रुपये देने की मांग की गई है।

धमकी में अभिनेता को दो रास्ते बताए गए
सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस को सलमान के खिलाफ लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित तौर पर एक धमकी भरा संदेश मिला। धमकी में अभिनेता को दो रास्ते बताए गए हैं- जिंदा रहने के लिए माफी मांग लो या फिर पांच करोड़ रुपये दो। यह सलमान को एक हफ्ते में मिली दूसरी धमकी है।

व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश मिला
पुलिस सूत्रों की मानें तो मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को बीती रात व्हाट्सएप पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक धमकी भरा संदेश मिला। ट्रैफिक कंट्रोल रूम को भेजे गए संदेश में दावा किया गया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं, तो उन्हें हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी होगी या फिर पांच करोड़ रुपये देने होंगे। अगर वह ऐसा नहीं करते, तो हम उन्हें मार देंगे, हमारा गिरोह अभी भी सक्रिय है।

30 अक्तूबर को इसी तरह की धमकी मिली थी
पुलिस संदेश की जांच कर रही है। इसे पहले पिछले हफ्ते 30 अक्तूबर को मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल को सलमान खान के खिलाफ इसी तरह की धमकी मिली थी। तब बॉलीवुड अभिनेता से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और इसे न देने पर उन्हें जान से मार डालने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को मुंबई के बांद्रा इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us