SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल बस स्टैंड पर पिता के सामने थमी बेटे की सांसें, भोपाल के डॉक्टरों ने कहा था कि फेफड़ा गल गया

शहडोल बस स्टैंड पर पिता के सामने थमी बेटे की सांसें, भोपाल के डॉक्टरों ने कहा था कि फेफड़ा गल गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   शहडोल। गंभीर बीमार बेटे को बचाने की उम्मीद लेकर शहडोल आया पिता बस स्टैंड पर ही बेबस रह गया। इलाज के बाद घर लौटते समय 18 वर्षीय बेटे की मौत हो गई।

शुभम राज कोल भोपाल में पढ़ाई कर रहा था

मठी थाना सीधी निवासी शेषमणि कोल ने बताया कि बेटा शुभम राज कोल भोपाल में पढ़ाई कर रहा था और लंबे समय से बीमार था। वह उसे लेने भोपाल गया। भोपाल से ट्रेन से ब्यौहारी और वहां से बस से शहडोल स्थित विजय किरन अस्पताल में इलाज के लिए लाया।

दवाएं देकर घर जाने को कह दिया

डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि फेफड़ा गल गया है। दवाएं देकर उपचार के बाद घर जाने को कह दिया। शेषमणि बेटे को लेकर शहडोल बस स्टैंड पर सीधी जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था, तभी शुभम की सांस थम गईं।

किसी तरह का आरोप नहीं लगाया

पिता ने डॉक्टरों पर किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। घटना के बाद वह बस स्टैंड पर ही वाहन का इंतजार कर रहा है। उसने फोन कर वाहन बुलाया है, जिससे शव को घर ले जाया जा सके।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us