SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » शिवपुरी में पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगा दुधमुंहे बच्चे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, फेंकने की दी धमकी

शिवपुरी में पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगा दुधमुंहे बच्चे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, फेंकने की दी धमकी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शिवपुरी। कोलारस में पुलिसकर्मियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक ने पानी की टंकी से दूधमुंहे बच्चे को भी नीचे फेंकने की धमकी दी। हालांकि बाद में मौके पर पहुंचे टीआई ने युवक को समझाइश दी जिसके बाद वह नीचे उतर आया।

ये है पूरा मामला
  • जानकारी के अनुसार जगतपुर निलवासी सागर पुत्र बालू वाल्मिकी बुधवार की शाम अपने दूधमुंहे बच्चे को लेकर यह कहते हुए जगतपुर रेलवे स्टेशन रोड पर निर्माणाधीन पार्क में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया कि आए दिन पुलिस उसके घर आकर उसे परेशन करती है। उसे झूठे आपराधिक प्रकरण में फंसाने की बात कही जाती है। इतना ही नहीं कई बार पैसों की मांग भी की जाती है। इसी के चलते वह आज टंकी पर चढ़ गया
  • इसके बाद उसकी पत्नी मनीषा भी अपने तीन बच्चों को लेकर मौके पर पहुंच गई और वह भी पानी की टंकी पर चढ़ गई। सागर ने अपने दूधमुंहे बच्चे को नीचे लटकाते हुए उसे फेंकने की धमकी तक दे डाली। मामले की सूचना मिलते ही टीआई पुनीत वाजपेयी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह एक युवक को पानी की टंकी पर चढ़वा कर फोन के माध्यम से सागर से बात की।
  • टंकी पर चढ़े सागर वाल्मीकि का कहना है कि पुलिसकर्मी रणवीर यादव, दीपक जाट और रामवरण आए दिन बिना वजह उसके घर में घुस आते हैं। कभी किसी तो कभी किसी बात का झूठा आरोप लगाते हैं, पैसे की मांग करते हैं और रहने नहीं दे रहे हैं। सागर का आरोप है कि पुलिसकर्मी उसे झूठे केस और चोरी के मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर वह यह कदम उठाने को मजबूर हुआ।

 जिला बदर की अफवाह से डरा था

  • वहीं मामले में टीआई कोलारस पुनीत वाजपेयी ने बताया कि सागर वाल्मीकि पर एक मर्डर सहित पांच आपराधिक केस दर्ज हैं। पुलिसकर्मी दीपक और रणवीर रूटीन चेकिंग के तहत पूछताछ कर लेते हैं। टीआई के अनुसार किसी ने उसे भड़का दिया था कि पुलिस उसका जिला बदर बनवा रही है। इसी शंका के चलते वह पुलिस पर दबाव बनाने के लिए बच्चे को लेकर टंकी पर चढ़ गया था।
  • टीआई पुनीत वाजपेयी ने फोन पर उससे बात कर समझाइश दी कि तुम्हें कोई परेशान नहीं करेगा, तब जाकर करीब एक घंटे बाद वह टंकी से नीचे उतरा। फिलहाल पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर घर भेज दिया है। मामले की जांच की बात कही जा रही है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us