SUBSCRIBE NOW

Home » मनोरंजन » Sobhita Dhulipala: शुरू हो गई शोभिता और नागा चैतन्य की शादी से पहले की रस्में, देखें ‘पसुपु दंचदम’ की तस्वीरें

Sobhita Dhulipala: शुरू हो गई शोभिता और नागा चैतन्य की शादी से पहले की रस्में, देखें ‘पसुपु दंचदम’ की तस्वीरें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bollywood 21 Oct 2024 . Saniya Ansari

अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी की रस्मों की तस्वीरें साझा की हैं। शोभिता इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत और खुश नजर आ रही हैं।

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। कपल ने अभी तक अपनी शादी की तारीख तय नहीं की है, लेकिन तस्वीरें बयां कर रही हैं कि शादी के पहले की रस्में अब शुरू हो गई हैं। शोभिता धुलिपाला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा की हैं। इसमें उन्होंने बताया कि ‘पसुपु दंचदम’ नाम की रस्म से शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

खास दिन पर इस अंदाज में तैयार हुईं शोभिता
शोभिता धुलिपाला ने अपनी शादी की रस्म ‘पसुपु दंचदम’ में ऑरेंज कलर की ग्रीन बॉर्डर के साथ साड़ी पहनी है। इसके साथ उन्होंने गोल्डन ब्लाउज पहना  था। अपने लुक को कंप्लीट करने लिए शोभिता ने गजरा भी लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने गोल्डन झुमकी भी पहनी है। हाथों में हरी चूड़ियां भी उन्होंने पहनीं हैं।
शादी की रस्मों को इंजॉय कर रही हैं शोभिता
शोभिता इस रस्म में कच्ची हल्दी से भरी थाल लेकर जा रही हैं। अन्य फोटो में वह हल्दी कूटती नजर आ रही है। इसके अलावा वो फोटो में वह कमल हाथ में लिए नजर आ रही हैं। वह अपनी शादी की रस्मों को परिवार और दोस्तों के साथ एंजॉय कर रही हैं। एक अन्य फोटो में शोभिता को पंडित जी पूजा करते हैं। शोभिता ने अपनी पोस्ट में कई सारी तस्वीरें शामिल की हैं।
अगस्त में हुई थी नागा चैतन्य और शोभिता की सगाई
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने सगाई की थी। कपल ने काफी समय तक अपना रिश्ता छिपाकर रखने की कोशिश की थी। बेटे की सगाई के बाद नागा चैतन्य ने लिखा, ‘हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की सगाई शोभिता धुलिपाला से करते हुए बहुत खुशी हो रही है, जो आज सुबह 9:42 बजे हुई!! हम उसे अपने परिवार में स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं’।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us