SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » रेल यात्री ध्‍यान दें, बिलासपुर मंडल के शहडोल सहित 47 स्टेशनों में नई सुविधा लागू

रेल यात्री ध्‍यान दें, बिलासपुर मंडल के शहडोल सहित 47 स्टेशनों में नई सुविधा लागू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर मंडल में लाइव ट्रेन माॅनिटरिंग सिस्टम का शुभारंभ किया है, जो रेल परिचालन को अधिक संरक्षित, तेज, पारदर्शी और कुशल बनाने में सहायक होगा। यह प्रणाली 31 अगस्त को महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने शुरू की।

स्टेशनों की निगरानी की जाएगी

इस प्रणाली के माध्यम से बिलासपुर मंडल के 47 और रायपुर मंडल के 12 स्टेशनों की निगरानी की जाएगी।इसमें अनूपपुर,शहडोल और उमरिया स्टेशन भी शामिल हैं। यह तकनीक आधारित प्रणाली रेल परिचालन की संरक्षा और समयबद्धता को मजबूत करने में सहायक होगी। यह लाइव ट्रेन माॅनिटरिंग सिस्टम भारतीय रेल में अपनी तरह की पहली पहल है।

इसकी विशेषता है अल्ट्रा-नैरो-बेजल वीडियो वाल

इसकी विशेषता है अल्ट्रा-नैरो-बेजल वीडियो वाल, जो ट्रेनों की आवाजाही और सिग्नलिंग की स्थिति का वास्तविक समय में स्पष्ट दृश्य प्रदान करता है। इस प्रणाली के माध्यम से रेल परिचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एकीकृत और केंद्रीकृत रूप में उपलब्ध होती हैं, जिससे अधिकारियों को ट्रेनों की स्थिति का तत्काल आकलन करने में मदद मिलती है।

आवाजाही और सिग्नलिंग की वास्तविक निगरानी

इसके माध्यम से ट्रेनों की आवाजाही और सिग्नलिंग स्थिति की वास्तविक समय में निगरानी। मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रेनों की स्वचालित निगरानी। स्टेशनों के यार्ड और ब्लाक खंडों का एकीकृत दृश्यांकन। परिचालन संबंधी निर्णय लेने में तेजी और बेहतर समन्वय होगा।

एपीआरओ अंबिकेश साहू ने बताया कि बिलासपुर मंडल में लाइव ट्रेन माॅनिटरिंग सिस्टम का शुभारंभ रेल परिचालन के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है,जो भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप रेल परिचालन को सक्षम बनाने में मदद करेगा।इसमें शहडोल सहित कई स्टेशन शामिल हैं, जिनमें जल्दी असर दिखेगा। 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us