SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » ड्यूटी पर नहीं पहुंचे एएसआई, सरकारी आवास में बिस्तर पर मिला शव

ड्यूटी पर नहीं पहुंचे एएसआई, सरकारी आवास में बिस्तर पर मिला शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल में कोतवाली थाने के एएसआई कैलाश मिश्रा (60) की पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर पुलिसकर्मी उन्हें देखने पहुंचे, जहां वे मृत मिले। सीने में दर्द के बाद अस्पताल से लौटे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
कोतवाली थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) कैलाश मिश्रा (60) की गुरुवार सुबह पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह डायल-112 में ड्यूटी कर रहे थे। सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंचने और फोन रिसीव नहीं करने पर पुलिसकर्मी उनके आवास पहुंचे, जहां वह बिस्तर पर मृत अवस्था में मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस के अनुसार, कैलाश मिश्रा पुलिस लाइन न्यू कॉलोनी के बी ब्लॉक स्थित कमरा नंबर 13 में अकेले रहते थे। बुधवार देर शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने सरकारी आवास चले गए थे। गुरुवार तड़के उनके सीने में तेज दर्द हुआ था। इसके बाद उन्होंने डायल-112 को बुलाया और जिला अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार और दवा लेने के बाद वह वापस घर लौट आए थे।
बताया गया कि सुबह डायल-112 में उनकी ड्यूटी शुरू होने का समय होने पर पायलट ने मोबाइल फोन से संपर्क किया, लेकिन कई बार फोन करने के बावजूद कैलाश मिश्रा ने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद पायलट ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी पुलिस टीम के साथ पुलिस लाइन स्थित उनके आवास पर पहुंचे।
पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा खोलकर देखा गया तो कैलाश मिश्रा बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े मिले। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना देने के साथ उनके परिजनों को भी जानकारी दी।

थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया आशंका है कि एएसआई की मौत हृदयाघात के कारण हुई है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कैलाश मिश्रा के निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। साथी पुलिसकर्मियों ने उनके निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी। कर्मचारियों ने कहा कि मिश्रा के अचानक चले जाने पर यकीन करना मुश्किल है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us