SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » मेडिकल कालेज में आज लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

मेडिकल कालेज में आज लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के ब्लड सेंटर में 12 अगस्त को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

यह शिविर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, शहडोल प्रकोष्ठ और मेडिकल एंड हेल्थ नर्सिंग एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और आम लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करना है।

शिविर को लेकर चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ, अधिकारी-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं सहित आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की गई है। रक्तदान से पहले इच्छुक दाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की जाएगी। जांच में योग्य पाए जाने पर ही रक्त लिया जाएगा। इच्छुक लोग 12 अगस्त को सुबह 10 बजे मेडिकल कालेज के ब्लड सेंटर पहुंचकर रक्तदान कर सकते हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us