SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्राली जब्त

अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्राली जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अमरकंटकः अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमरकंटक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेत से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ खनिज अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी पुष्पराजगढ़ नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में अमरकंटक थाना पलिस को अवैध रूप से रेत परिवहन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मानिम रत टोप्पो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वि मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

पुलिस ने रेत से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को  रोककर जांच की, जिसमें ट्रॉली में रेत भरी हुई पाई गई। आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद पुलिस ने सा वाहन को जब्त कर थाना अमरकंटक परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया। पुलिस ने वाहन चालक किशन कुमार बैगा के विरुद्ध थाना अमरकंटक में अपराध दर्ज किया है। मामले में खनिज अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा अवैध रेत उत्खनन और परिवहन से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us