SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » धार में छात्रावास से लापता कक्षा छठी की दो छात्राएं 8 किमी पैदल चलकर पहुंचीं घर, एक ने पी ली जहरीली दवा

धार में छात्रावास से लापता कक्षा छठी की दो छात्राएं 8 किमी पैदल चलकर पहुंचीं घर, एक ने पी ली जहरीली दवा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- बाग (धार) : ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास भमोरी से कक्षा छठी की दो छात्राएं बुधवार को अचानक बिना बताए निकल गईं और करीब आठ किलोमीटर पैदल चलकर अपने गांव कनेरी पहुंच गईं।

घर पहुंचने के बाद एक छात्रा ने जहरीली दवा पानी मे मिलाकर पी लिया। स्वजन ने उसे तत्काल मनावर अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद शुक्रवार को उसे छुट्टी दे दी गई और उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

छात्राओं की गिनती के दौरान दोनों के गायब होने का पता चला

होस्टल वार्डन मयतूल बघेल ने बताया कि स्कूल के बाद छात्राओं की गिनती के दौरान दोनों के गायब होने का पता चला, जिसके बाद स्वजन को सूचना दी गई।

परिवार से दूर रहने की इच्छा नहीं थी

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि दोनों छात्राएं हाल ही में हास्टल में भर्ती हुई थीं और परिवार से दूर रहने के कारण उनमें हास्टल में रहने की इच्छा नहीं बन पा रही थी। दोनों सहेलियां हैं और एक छात्रा दूसरी को साथ लेकर गांव चली गई थीं।

घर से दूर रहने से वे मानसिक रूप से असहज हो सकती हैं

छात्रा के पिता प्रताप ने हास्टल की व्यवस्थाओं पर किसी तरह की शिकायत से इन्कार करते हुए कहा कि बच्ची पहली बार घर से दूर रह रही थीं, जिससे वह मानसिक रूप से असहज हो सकती हैं। खंड स्रोत समन्वयक धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया कि बालिका से कल उसके घर जाकर चर्चा होगी, तो वस्तुस्थिति का पूरी तरह से पता लगेगा।

किशोरी की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

मनावर : नगर में 14 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार डा. सचिन पाटीदार के हस्ताक्षरयुक्त मृत्यु संबंधी प्रथम सूचना पत्र थाने में प्रस्तुत किया गया। तहरीर के अनुसार 14 वर्षीय मृतिका को सिविल अस्पताल लाया गया था। पुलिस ने चिकित्सकीय तहरीर पर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us