SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » उमरिया में चार साल से फरार पांच हजार का इनामी हत्या का आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

उमरिया में चार साल से फरार पांच हजार का इनामी हत्या का आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  उमरिया। जिले की अमरपुर चौकी पुलिस ने हत्या के एक चर्चित मामले में पिछले चार वर्षों से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपित को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस कर रही थी तलाश

गिरफ्तार आरोपित का नाम प्रमोद मौर्य बताया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा लगातार की जा रही तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर की गई।

अमरपुर चौकी थाना इंदवार की टीम कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा एवं एसडीओपी पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में अमरपुर चौकी थाना इंदवार की टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद कुमार मौर्य पिता कृष्ण मुरारी मौर्य निवासी सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

लगातार प्रयास से मिली सफलता

पुलिस ने पहले ही तीन आरोपितों, रामखिलावन जैसवाल, आशीष जैसवाल और धरमवीर मौर्य को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था, जबकि प्रमोद मौर्य घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

आरोपित लगातार पुलिस से बचता रहा

फरार आरोपित की तलाश में पुलिस ने कई बार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह लगातार पुलिस से बचता रहा। आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

उत्तर प्रदेश में पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया

तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और लगातार निगरानी के बाद पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश में उसका पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू

इस कार्रवाई में अमरपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अभिलाष सिंह, उप निरीक्षक वेदप्रकाश, प्रधान आरक्षक गौरव तिवारी, आरक्षक आशीष रघुवंशी तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक संदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us