SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » झाड़-फूंक के टोटके ने ली जान, टांगी के प्रहार से ओझा की मौत; पति-पत्नी पर संदेह

झाड़-फूंक के टोटके ने ली जान, टांगी के प्रहार से ओझा की मौत; पति-पत्नी पर संदेह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल जिले के चंदौरा गांव में अंधविश्वास के चलते झाड़-फूंक करने आए एक व्यक्ति की टांगी से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे जादू-टोना के शक को वजह माना जा रहा है। पुलिस ने पति-पत्नी पर संदेह जताते हुए जांच शुरू कर दी है।
सीधी थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव में अंधविश्वास और झाड़-फूंक के विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। घर के सामने कथित टोटका करने पहुंचे झाड़-फूंक करने वाले व्यक्ति पर टांगी से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस को हत्या मामले में पति-पत्नी पर संदेह है। हालांकि, मामले की जांच पुलिस कर रही है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार अग्रवाल मौके के लिए रवाना हुए है।

पुलिस के अनुसार, बुद्धसेन सिंह और भीमसेन सिंह सगे भाई हैं। बताया गया कि बुद्धसेन के बच्चे अक्सर बीमार रहते थे। इस बात को लेकर बड़े भाई बुद्धसेन को संदेह था कि उसका छोटा भाई भीमसेन और उसकी पत्नी चंद्रकिरण जादू-टोना करते हैं, जिसके कारण बच्चे बीमार पड़ते हैं। इसी शंका के चलते बुद्धसेन ने झाड़-फूंक करने वाले राजबहोर सिंह को घर बुलाया।
भागते समय राजबहोर का जूता खेत में फंस गया

बताया गया कि राजबहोर सिंह और बुद्धसेन, भीमसेन के घर के सामने कथित टोटका करने के उद्देश्य से नारियल गाड़ रहे थे। इसी दौरान आहट सुनकर भीमसेन और उसकी पत्नी चंद्रकिरण बाहर आ गए। दोनों को देखकर बुद्धसेन और राजबहोर वहां से भागने लगे। भागते समय राजबहोर का जूता खेत में फंस गया, जिससे वह गिर पड़ा।

आरोप है कि इसी दौरान टांगी से राजबहोर पर हमला कर दिया। वार उसकी कमर के रीढ़ वाले हिस्से में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर चोट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us