SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » झाबुआ में गौ हत्या के मामले को लेकर मचा बवाल, दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामग्री जब्त

झाबुआ में गौ हत्या के मामले को लेकर मचा बवाल, दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामग्री जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  झाबुआ। थांदला तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मियाटी के काछला फलिया में बुधवार रात कथित गौ हत्या की सूचना मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थांदला थाना प्रभारी अशोक कनेश अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल से दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों की पहचान आलिया पिता मांगू भाबोर और जुगाली पिता भीला भूरिया के रूप में हुई है, जो दोनों मियाटी के ही निवासी हैं।

पुलिस ने संदिग्ध सामग्री जब्त की

घटनास्थल की तलाशी लेने पर पुलिस ने कथित पशु मांस के अलावा एक चाकू, एक कुल्हाड़ी, छह लोहे की सरिया और मांस काटने में इस्तेमाल किया जाने वाला एक बड़ा लकड़ी का गुटका बरामद किया है। पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर इन सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया है। इस दौरान राजेश पणदा भी वहां मौजूद थे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बढ़ाई जाएंगी धाराएं
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बरामद किए गए गोवंश के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सक के पास भेजा गया, जहां विस्तृत परीक्षण किया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद पुलिस की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ अवशेषों का अंतिम संस्कार (दफन) किया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी धाराएं जोड़ी जाएंगी और जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us