SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » इस जिले में वर्षों से हाथियों का उत्पात झेल रहे ग्रामीण, अब तक 11 को मौत के घाट उतार चुके हैं जंगली हाथी

इस जिले में वर्षों से हाथियों का उत्पात झेल रहे ग्रामीण, अब तक 11 को मौत के घाट उतार चुके हैं जंगली हाथी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़
पिछले दिनों जिले से रेस्क्यू किया गया हाथी। -फाइल फोटो

अनूपपुर• 08 Jun 2024 / 01:55 pm• padma mishra

अनूपपुर. प्रत्येक वर्ष छत्तीसगढ़ के जंगलों से भटक कर हाथियों का समूह जिले में पहुंच रहा है। जिले में रहकर ग्रामीणों की फसल तथा घरों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही अब तक कई ग्रामीणों की जान भी हाथी ले चुके हैं। इसके बावजूद जिले में हाथियों से बचाव के लिए वन विभाग के पास कोई योजना नहीं है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लिए भी यह कोई मुद्दा नहीं है। हाथी लोगों के लिए मुसीबत का कारण बनते जा रहे हैं। बीते 3 वर्षों में हाथियों का समूह 10 ग्रामीणों को मौत के घाट उतार चुका है। जैतहरी विकासखंड में तीन, कोतमा विकासखंड के बिजुरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत बेलगांव में चार एवं राजेंद्र ग्राम वन परिक्षेत्र अंतर्गत 3 ग्रामीणों को हाथियों का समूह मौत के घाट उतार चुका है। इसके साथ ही वर्ष 2011 में चचाई में हाथियों के समूह में ग्रामीण को कुचल दिया था। तीन से लेकर 5 की संख्या में हाथी यहां पहुंचते हैं। बताया गया कि 11 लोगों को मौत के घाट उतारने के बावजूद जिले में हाथियों से बचाव के लिए कोई भी उपाय नहीं है। अगर आज हाथी जिले में पहुंच जाएं तो पहले जैसे ही स्थिति हैै।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us