श्रेया न्यूज़
indias largest ethane cracker project in ashta: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की आष्टा तहसील में गेल इंडिया लगाएगा देश की सबसे बड़ी परियोजना…। 60 हजार करोड़ की लागत से आकार लेगी यह योजना…। जानिए इसके फायदे…।
भोपाल• 08 Jun 2024 / 01:45 pm• padma mishra

5600 को रोजगार आष्टा तहसील में लगभग 60 हजार करोड़ के निवेश से शुरू होने वाली परियोजना से रोजगार के नए अवसर निर्मित होंगे। इस परियोजना से एलएलडीपीई, एचडीपीई, एमईजी और प्रोपेलीन का उत्पादन होगा।
5600 के करीब लोगों को रोजगार
संचालन अवधि के दौरान 70 हेक्टेयर की टाउनशिप प्रस्तावित
परियोजना का भूमिपूजन आगामी फरवरी तक तथा वाणिज्यिक उत्पादन वित्त वर्ष 2030-31 में प्रारंभ होने की संभावना जताई गई है।
एनडीए की बैठक में शामिल हुए सीएम
नई सरकार के गठन को लेकर शुक्रवार को दिल्ली में एनडीए की बैठक हुई। इसमें प्रदेश के 29 सांसदों सहित सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल हुए। पीएम मोदी को एनडीए का नेता चुने जाने पर सांसदों ने खुशी जाहिर की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बैठक के बाद कहा कि चुनाव में मप्र की जनता ने पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा जताते हुए भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है।







