श्रेया न्यूज़
मानसून सीजन के लिए नई दिल्ली. मानसून के दौरान हवाई यात्रा करने वाले लोगों की संख्या अक्सर घट जाती है। जून से सितंबर तक के डल सीजन को देखते हुए सभी भारतीय एयरलाइंस कंपनियां ग्राहकों को रिझाने के लिए डिस्काउंट ऑफर्स लेकर आई हैं। विमानन कंपनियां फ्लाइट टिकटों पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट दे रही […]
जयपुर•Jun 07, 2024 / 01:48 pm• padma mishra

नई दिल्ली. मानसून के दौरान हवाई यात्रा करने वाले लोगों की संख्या अक्सर घट जाती है। जून से सितंबर तक के डल सीजन को देखते हुए सभी भारतीय एयरलाइंस कंपनियां ग्राहकों को रिझाने के लिए डिस्काउंट ऑफर्स लेकर आई हैं। विमानन कंपनियां फ्लाइट टिकटों पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट दे रही हैं। मई के मुकाबले जून में हवाई जहाज यात्रियों की संख्या 6त्न घट गई है, वहीं इस माह घरेलू मार्गों पर फ्लाइट्स की संख्या भी 8त्न बढ़ गई है, क्योंकि देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने अपने डेली फ्लाइट्स की संख्या 9त्न बढ़ा दी है। इससे एयरलाइंस पर हवाई किराया घटाने का दबाव है। एयर इंडिया जहां मानसून के दौरान यात्रा के लिए घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के बिजनेस क्लास के टिकट पर 70त्न तक डिस्काउंट दे रही है। वहीं आकासा एयर 30 सितंबर तक यात्रा वाले सभी फ्लाइट टिकटों पर 20त्न डिस्काउंट दे रहा है। इडिगो जैसे बड़े खिलाड़ी भी टिकटों पर छूट दे रहे हैं।
चुनिंदा रूट्स पर विस्तारा ने इकोनॉमी क्लास का किराया 1999 रुपए से शुरू हो रहा है तो इंडिगो का न्यूनतम किराया 1199 रुपए और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने न्यूनतम किराया 1177 रुपए से शुरू किया है। इस बीच रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा कि मई में हवाई जहाज से यात्रा करने वालों की संख्या 5.1त्न बढ़कर 13.89 करोड़ हो गई। यह कोरोना से पहले के स्तर से 14त्न ज्यादा है।







