श्रेया न्यूज़
Kangana Ranaut Slapped: कंगना रनौत को जिस CISF जवान कुलविंदर कौर ने चांटा मारा था वह एक नेता की बहन हैं। उनके सस्पेंड होते ही उनके भाई ने बहन का सपोर्ट किया है।
मुंबई•Jun 07, 2024 / 01:30 pm• padma mishra

कंगना रनौत ने किसान अंदोलन के दौरान दिया था बयान (Kangana Ranaut Slapped CISF Jawan)
CISF जवान का नाम कुलविंदर कौर है। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि वह किसान प्रदर्शन पर कंगना रनौत के रुख को लेकर नाराज थीं। ऐसे में उन्होंने कंगना को थप्पड़ मार दिया। पूरे विवाद के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। अब उनके भाई का भी पूरे मामले पर बयान आया है। कुलविंदर कौर के भाई शेर सिंह महिवाल ने कहा, “मुझे मीडिया के जरिए पता चला कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कुछ हुआ है। ये मामला कंगना के मोबाइल और पर्स की चेकिंग के दौरान हुआ था। कुलविंदर कौर ने कंगना को इस वजह से थप्पड़ मारा क्योंकि कंगना ने कहा था कि किसान आंदोलन करने के लिए 100 रुपए में महिलाओं को बुलाया गया है।”

शेर सिंह महिवाल कोई और नहीं बल्कि वासी गांव के किसान नेता हैं। वो किसान मजदूर संघर्ष कमेटी कपूरथला में संगठन सचिव की जिम्मेदारी भी संभालते हैं। वह CISF जवान कुलविंदर कौर के भाई हैं। उन्होंने बहन का पक्ष लेते हुए कहा, “जब कहासुनी हुई होगी तो मेरी बहन भावनात्मक रूप से गुस्से में आ गई होगी, जिसकी वजह से ऐसी घटना घटी। जवान और किसान दोनों महत्वपूर्ण हैं और हर मायने में अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। हम इस मामले में उनका पूरा समर्थन करते हैं” बता दें, 35 साल की कुलविंदर कौर का रिकॉर्ड हमेशा अच्छा रहा है। 15 साल की नौकरी में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है।







