SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल के ज्ञानोदय आवासीय स्कूल में एक साथ 17 विद्यार्थियों के बीमार होने से मचा हड़कंप

शहडोल के ज्ञानोदय आवासीय स्कूल में एक साथ 17 विद्यार्थियों के बीमार होने से मचा हड़कंप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   शहडोल। जिले के विचारपुर स्थित शासकीय आवासीय ज्ञानोदय विद्यालय में एक साथ 17 छात्रों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया।

सभी छात्रों को जिला अस्पताल लाए

आनन-फानन में सभी छात्रों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उनका उपचार किया। फिलहाल सभी छात्र खतरे से बाहर हैं।

जरूरी दवाइयां देकर निगरानी में रखा गया

अस्पताल में डाक्टरों की टीम ने सभी का परीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में डाक्टरों ने इसे मौसमी बीमारी बताया है। सभी छात्रों को जरूरी दवाइयां दी गई हैं और निगरानी में रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग और विद्यालय प्रबंधन भी सक्रिय

अस्पताल प्रशासन के अनुसार किसी भी छात्र की स्थिति गंभीर नहीं है। उपचार के बाद सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।एक साथ इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के बीमार होने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और विद्यालय प्रबंधन भी सक्रिय हो गया।

खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की समीक्षा

स्वास्थ्य विभाग की टीम विद्यालय पहुंची और परिसर में साफ-सफाई, पेयजल और भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि छात्रों के खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।

जांच कराई जा रही है ताकि संक्रमण आगे न फैलें

एहतियात के तौर पर अन्य छात्रों के स्वास्थ्य की भी जांच कराई जा रही है ताकि संक्रमण आगे न फैलें।अधिकारियों का कहना है कि मौसम बदलने के कारण वायरल और मौसमी बीमारियां बढ़ रही हैं।

बंद कमरों में रहने से संक्रमण जल्दी फैलता

स्कूलों में बच्चों की भीड़ और बंद कमरों में रहने से संक्रमण जल्दी फैलता है। इसलिए सभी आवासीय विद्यालयों को साफ-सफाई और स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us