SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » सीधी के भुईमाड़ में हेड कांस्‍टेबल पर हमला, सिर में गंभीर चोट, 23 टांके लगे, पढ़ें क्‍या है पूरा मामला

सीधी के भुईमाड़ में हेड कांस्‍टेबल पर हमला, सिर में गंभीर चोट, 23 टांके लगे, पढ़ें क्‍या है पूरा मामला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  सीधी। जिले के थाना भुईमाड़ में पदस्थ प्रधान आरक्षक बलबीर निखरे पर कथित रूप से हुए हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना 6 जुलाई की दोपहर थाना परिसर में हुई बताई जा रही है।

सिर पर किसी कठोर गड्डे से हमला कर दिया

आरोपी ओमप्रकाश द्विवेदी (उम्र 21 वर्ष), पिता वैजनाथ द्विवेदी, निवासी भुईमाड़ अचानक थाना परिसर पहुंचा और विवाद करने लगा। आरोप है कि विवाद के दौरान उसने प्रधान आरक्षक बलबीर निखरे के सिर पर किसी कठोर गड्डे से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिर में गंभीर चोट होने के कारण 23 टांके लगाए गए

घायल प्रधान आरक्षक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी ले जाया गया, जहां उनके सिर में गंभीर चोट होने के कारण 23 टांके लगाए गए। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला चिकित्सालय सीधी रेफर कर दिया गया।

प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 351, 115, 132, 121 एवं 196 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है

भुइमाड पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us