SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल के जयसिंहनगर में बुजुर्ग महिला की हत्या, गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान

शहडोल के जयसिंहनगर में बुजुर्ग महिला की हत्या, गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल । जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बाजार से घर लौटते समय कुल्हाड़ियां नदी के पास उनका खून से लथपथ शव मिला।

गेंदा बाई घर से बाजार जाने के लिए निकली थीं

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान ग्राम कनाड़ी निवासी गेंदा बाई यादव, पत्नी ललुआ यादव 60 के रूप में हुई है। स्वजनों ने बताया कि गेंदा बाई घर से बाजार जाने के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं।

कुल्हाड़ियां नदी के पास शव खून से लथपथ देखा

परिवार ने उनकी तलाश शुरू की।इसी दौरान गेंदा बाई के घर के पास रहने वाली एक महिला जब बाजार से लौट रही थी तो उसने कुल्हाड़ियां नदी के पास गेंदा बाई का शव खून से लथपथ पड़ा देखा।

बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे

महिला ने तुरंत गांव पहुंचकर स्वजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर की गई।

गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान

जयसिंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर आगे की कारवाई किया।प्रारंभिक जांच में मृतका की गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है।

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं

थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा ने बताया कि अज्ञात आरोपित के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने अभी किसी कारण की पुष्टि नहीं की

ग्रामीणों के बीच हत्या के पीछे जादू-टोना का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी कारण की पुष्टि नहीं की है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us